लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क में दर्दनाक हादसा, अपार्टमेंट में लगी भीषण आग से 9 बच्चों सहित 19 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: January 10, 2022 07:53 IST

अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में रविवार को 19 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 9 बच्चे भी शामिल हैं।

Open in App

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में रविवार को एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग में 9 बच्चों सहित कुल 19 लोगों की मौत हुई है। मेयर एरिक एडम्स के वरिष्ठ सलाहकार स्टेफन रिंजल ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की जबकि एक अन्य अधिकारी ने जिसे सार्वजनिक तौर पर इस बारे में बोलने की अनुमति नही थी, उसने मृतक बच्चों की संख्या की पुष्टि की है।

रिंजल ने बताया कि घटना में 5 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे और 13 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। एफडीएनवाई आयुक्त डेनियल नीग्रो ने इससे पहले दिन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अधिकांश पीड़ित गंभीर धुएं के होने वाले प्रभाव से पीड़ित थे।

FDNY के अनुसार ईस्ट 181 स्ट्रीट पर स्थित 19 मंजिला इमारत ब्रोंक्स के ट्विन पार्क अपार्टमेंट में आग लगने के बाद करीब 200 कर्मचारी आग बुझाने के काम में लगाए गए थे। निग्रो ने कहा, 'अग्निशामकों ने करीब हर मंजिल पर पीड़ितों को पाया और उन्हें कार्डियक (दिल का दौरा) और रेस्पिरेटरी अरेस्ट (सांस में तकलीफ) से बाहर निकाले की कोशिश की।'

1990 की भयावह घटना से तुलना

नीग्रो ने कहा, 'यह हमारे शहर में अभूतपूर्व घटना है।' नीग्रो ने आग की गंभीरता की तुलना हैप्पी लैंड सोशल क्लब की आग की घटना से की। यह घटना 1990 की है जिसमें 87 लोग मारे गए थे। उस समय एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ बहस और क्लब से बाहर निकाले जाने के बाद इमारत में आग लगा दी थी।

नीग्रो के मुताबिक रविवार की आग दूसरी और तीसरी मंजिल पर बने डुप्लेक्स अपार्टमेंट में लगी। उन्होंने कहा कि अग्निशामकों ने अपार्टमेंट का दरवाजा खुला पाया, जिससे जाहिर तौर पर आग तेज हो गई और धुआं तेजी से ऊपर की ओर फैल गया।

आग की घटना को मूल रूप से संदिग्ध नहीं माना जा रहा है, लेकिन कारणों की जांच अभी की जा रही है। न्यूयॉर्क में रविवार की आग की घटना फिलाडेल्फिया में एक घर में आग लगने की घटना के कुछ ही दिनों बाद हुई है, जिसमें आठ बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :New York CityFire Accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

विश्वNew York Plane Accident: 70 यात्री घायल?, ला गार्डिया हवाई अड्डे पर एयर कनाडा एक्सप्रेस की दमकल गाड़ी से टक्कर, वीडियो देखें

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल