लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में फिर 'कोरोना अटैक'! पिछले 50 दिनों में सबसे ज्यादा सामने आए नए मामले

By भाषा | Updated: May 28, 2020 13:38 IST

कोरोना वायरस ने पूरे विश्व को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस बीच पिछले 50 दिनों में दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले सबसे ज्यादा सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरिया की कुल 5.1 करोड़ आबादी में से आधी आबादी यहीं रहती है। कोरिया बीमारी नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने कहा कि नए 79 मामलों में से 67 सियोल मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र से है। 

सियोल:दक्षिण कोरिया में पिछले 50 दिन में गुरुवार को सबसे ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। नए मामले चिंता का विषय है क्योंकि इससे देश के कठिन प्रयासों पर पानी फिर सकता है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि संक्रमण के उभरते मामलों का पता लगाना मुश्किल है और सामाजिक दूरी समेत अन्य तरह के कदम उठाए जाने की जरूरत है। कोरिया बीमारी नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने कहा कि नए 79 मामलों में से 67 सियोल मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र से है। 

कोरिया की कुल 5.1 करोड़ आबादी में से आधी आबादी यहीं रहती है। स्वास्थ्य मंत्री पार्क नियोंग-हो ने वायरस के संबंध में आयोजित एक बैठक के दौरान राजधानी के सभी नागरिकों से अपील की कि वह गैरजरूरी रूप से जमा न हों। वहीं उन्होंने कंपनियों से अपील की है कि वह अपने बीमार कर्मचारियों को छुट्टी पर रखें। संक्रमण के कम से कम 69 मामले स्थानीय ई-कॉर्मस कंपनी कूपांग के एक गोदाम से संबंधित है। 

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि ज्यादा संभावना है कि कंपनी ने सियोल के निकट बुचेयोन में स्थित इस गोदाम में बचाव वाले कदमों जैसे कि मास्क को लागू नहीं किया हो और कर्मचारी बीमार होने के दौरान भी काम करते रहे हों। वहीं मई की शुरुआत में प्रतिबंधों में मिली छूट के बाद सामने आए सैंकड़ों मामले नाइट क्लब और मनोरंजन के अन्य स्थानों से जुड़े हैं।

इन स्थानों पर मई की शुरुआत में काफी भीड़ देखी गई थी। अभी यह देखना होगा कि संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद चरणबद्ध तरीके से विद्यालयों को खोले जाने की योजना पर किस तरह के प्रभाव पड़ते हैं। शिक्षा मंत्री ने बुधवार को कहा था कि वायरस संबंधी चिंताओं की वजह से 561 विद्यालयों में कक्षाओं को बहाल होने में देरी हुई। केसीडीसी निदेशक जोंग यून-कियोंग ने कहा कि देश में फिर से सामाजिक दूरी प्रतिबंध लगाने की जरूरत पड़ सकती है क्योंकि स्वास्थ्य कर्मियों के लिए लोगों की बढ़ती गतिविधियों की वजह से संक्रमण के संपर्कों का पता लगाना मुश्किल है। 

इसी बीच दक्षिण कोरिया के केंद्रीय बैंक ने देश की व्यापार निर्भर अर्थव्यवस्था पर महामारी की वजह से पहुंचे आघात को कम करने के लिए अपनी नीतिगत दर को 0.5 प्रतिशत कर दिया है जो कि अब तक की सबसे निचली दर है। बैंक ऑफ कोरिया ने सालाना विकास दर विस्तार को 2.1 से नीचे गिराकर 0.2 प्रतिशत का संकुचन किया है। इससे पहले देश में सालाना संकुचन 1998 से अब तक नहीं देखा गया था। 

टॅग्स :दक्षिण कोरियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

विश्वTrump-Xi Jinping Meeting: राष्ट्रपति ट्रंप से 6 साल बाद शी जिनपिंग की मुलाकात, चीनी राष्ट्रपति ने कहा- 'हम दोनों को दोस्ती के रास्ते पर चलना चाहिए'

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा