लाइव न्यूज़ :

लंदन के बाद नीदरलैंड्स के हेग में शॉपिंग स्ट्रीट में चाकूबाजी, तीन लोग घायल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 30, 2019 05:16 IST

The Hague stabbing: नीदरलैंड्स के हेग के प्रमुख शॉपिंग स्ट्रीट में हुई चाकूबाजी की घटना में तीन लोग घायल हो गए

Open in App
ठळक मुद्देनीदरलैंड्स के हेग शहर में हुई चाकूबाजी की घटना में तीन घायलये घटना हेग के प्रमुख शॉपिंग स्ट्रीट में हुई

डच पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को नीदरलैंड्स में एम्सटडर्म के निकट हेग में एक शॉपिंग स्ट्रीट में हुई चाकूबाजी की घटना में तीन लोग घायल हो गए ।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डच पुलिस ने शुक्रवार शाम एक ट्वीट में कहा कि ये घटना हेग की प्रमुख शॉपिंग गली में हुई। पुलिस के मुताबिक, आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। 

चाकूबाजी की ये घटना हेग के सबसे प्रमुख शॉपिंग क्षेत्रों में से एक ग्रोटे मार्कस्ट्राट में हुई। 

पुलिस के मुताबिक वह ग्रे रंग का जॉगिंग सूट पहने 45-50 साल की उम्र के पुरुष संदिग्ध की तलाश कर रही है। 

हेग में चाकूबाजी की ये घटना इसके कुछ ही घंटे पहले ब्रिटेन के ऐतिहासिक लंदन ब्रिज के पास हुई चाकूबाजी की घटना के बाद हुई, जिसमें एक संदिग्ध द्वारा लोगों पर चाकू से किए गए हमले में दो लोगों की मौत हो गई, बाद में पुलिस ने इस संदिग्ध को गोली मार दी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला