लाइव न्यूज़ :

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रट ने आव्रजन पर जारी गतिरोध के बीच दिया इस्तीफा, जल्द नए चुनाव की संभावना

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 8, 2023 09:28 IST

देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे मार्क रट के शुक्रवार को इस्तीफा देने से देश में इस साल अब आम चुनाव होंगे। रट और उनके नेतृत्व वाली सरकार नई सरकार बनने तक कामकाज संभालेगी।

Open in App
ठळक मुद्देनीदरलैंड में आव्रजन के मुद्दे पर चार दलों के गठबंधन में परस्पर मतभेद के कारण सरकार गिर गई है।रट ने कहा कि आव्रजन की नीति पर गठबंधन सहयोगियों के बीच मतभेद कोई छिपी हुई बात नहीं है।विपक्षी दलों के सांसदों ने भी बिना समय गंवाए नए चुनावों की मांग की।

हेग: नीदरलैंड में आव्रजन के मुद्दे पर चार दलों के गठबंधन में परस्पर मतभेद के कारण सरकार गिर गई है। देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे मार्क रट के शुक्रवार को इस्तीफा देने से देश में इस साल अब आम चुनाव होंगे। रट और उनके नेतृत्व वाली सरकार नई सरकार बनने तक कामकाज संभालेगी। 

उन्होंने हेग में पत्रकारों से कहा, "आव्रजन की नीति पर गठबंधन सहयोगियों के बीच मतभेद कोई छिपी हुई बात नहीं है। आज दुर्भाग्य से हम इसी नतीजे पर पहुंचे कि ये मतभेद परस्पर विरोधी हैं। इसलिए मैंने तुरंत महाराजा को पत्र लिखकर समूची कैबिनेट के इस्तीफे की पेशकश की।" विपक्षी दलों के सांसदों ने भी बिना समय गंवाए नए चुनावों की मांग की। यहां तक कि उन्होंने रट के औपचारिक इस्तीफे का इंतजार भी नहीं किया। 

आव्रजन विरोधी 'पार्टी फॉर फ्रीडम' के नेता गीर्ट विल्डर्स ने ट्वीट किया, "जल्द चुनाव हों।" 'ग्रीन लेफ्ट' पार्टी के नेता जेस्सी क्लावेर ने भी चुनाव का आह्वान किया और नीदरलैंड के प्रसारक 'एनओएस' से कहा, "इस देश को बदलाव की जरूरत है।" डच राजनीतिक इतिहास में सबसे बड़े गठबंधन वार्ताकारों के बाद रट की गठबंधन सरकार ने जनवरी 2022 में पदभार ग्रहण किया था।

रट ने बुधवार और गुरुवार देर रात तक बैठकें कीं लेकिन आव्रजन नीति पर कोई नतीजा नहीं निकल सका। शुक्रवार शाम को अंतिम दौर की वार्ता में पार्टियों ने एक स्वर में कहा कि वे सहमत नहीं हैं और गठबंधन में नहीं रह सकती हैं। वहीं, डच ऑनलाइन समाचार पत्र Nu.nl की रिपोर्ट के अनुसार, रट शनिवार को राजा से मिलेंगे और उन कारणों के बारे में बताएंगे जिनकी वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :नीदरलैंडNetherlands
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारतनीदरलैंड में PM मोदी ने राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात की

भारतPM मोदी के स्वागत में नीदरलैंड्स में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH