लाइव न्यूज़ :

नेपाल के पीएम केपी ओली को उनके विदेश मंत्री की नसीहत, कहा- दोनों देशों के रिश्ते को खराब न करें

By अनुराग आनंद | Updated: June 29, 2020 19:24 IST

नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने पिछले दिनों अपनी कुर्सी को खतरे में देखकर भारत पर उनकी सरकार गिराने का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदीप ग्यावली के अलावा भी पार्टी के कई नेता भारत के खिलाफ दिए जा रहे पीएम केपी ओली के बयान से नाराज हैं।प्रदीप ग्यावली नहीं चाहते हैं कि सीमा विवाद को और अधिक तुल देकर दोनों देशों के रिश्तों को खराब किया जाए। प्रदीप ग्यावली ने कहा कि इस मामले का हल बातचीत से होगा न कि भावनाओं को भड़काने वाले बयान देकर होगा। 

नई दिल्ली:नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पिछले दिनों कहा था कि उन्हें सत्ता से हटाने के लिए भारत में साजिश रची जा रही है। नेपाली प्रधानमंत्री के इस बयान पर उनके ही विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने इशारे-इशारे में केपी ओली को इस तरह के बयान से बचने की नसीहत दी है। 

द काठमांडू पोस्ट रिपोर्ट की मानें तो विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने यहां तक कह दिया है कि भारत और नेपाल के रिश्ते में किसी को कड़वाहट नहीं घोलनी चाहिए। प्रदीप ग्यावली नहीं चाहते हैं कि सीमा विवाद को और अधिक तुल देकर दोनों देशों के रिश्तों को खराब किया जाए। 

विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली के बयान के बाद केपी ओली अलग-थलग पड़े- 

बता दें कि पिछले दिनों अपनी सरकार को गिरान का आरोप भारत पर लगाने का बयान देकर नेपाल के पीएम केपी ओली अलग-थलग पड़ गए हैं। दरअसल, प्रदीप ग्यावली ही पहले नेता नहीं हैं जिन्होंने अपने ही सरकार के पीएम के बयान का समर्थन नहीं किया है। 

प्रदीप ग्यावली के अलावा भी पार्टी के कई नेता भारत के खिलाफ दिए जा रहे पीएम केपी ओली के बयान से नाराज हैं। दरअसल, केपी शर्मा ओली ने भारतीय इलाकों को नेपाल के नए नक्शे में शामिल करके दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों को पटरी से उतारने की कोशिश की।

नेशनल असेंबली में एक बैठक में विदेश मंत्री ने ये बयान दिया-

नेशनल असेंबली में एक बैठक में ग्यावली ने कहा कि सरकार भारत के साथ बहुआयामी रिश्ते को लेकर चिंतित है और सीमा से जुड़ा एक विवाद हमारे रिश्ते को खराब ना करे।

विदेश मंत्री का यह बयान इसलिए बहुत अहम माना जा रहा है, क्योंकि एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि कालापानी, लिपुलेख, लिंपियाधुरा को नेपाल के नए नक्शे में शामिल किए जाने की वजह से भारत उनको सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहा है।

नेपाल के विदेश मंत्री ने कहा बातचीत से मामला हल होगा भावना भड़काकर नहीं-

इस मामले में बैठक के दौरान विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने कहा कि दोनों देशों के सीमा विवाद की वजह से और रिश्तों पर असर नहीं पड़ना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले का हल बातचीत से होगा न कि भावनाओं को भड़काने वाले बयान देकर होगा। 

नेपाल के विदेश मंत्री ने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं कि सकारात्मक योगदान दें। इस बैठक में नेपाल के विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि हम भारत के साथ संपर्क में हैं। हम मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

टॅग्स :नेपालइंडियाकेपी ओली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?