लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार महाकुंभ से लौटने के बाद कोविड पॉजिटिव हुए नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह और उनकी पत्नी

By भाषा | Updated: April 20, 2021 19:01 IST

नेपाल के अंतिम राजा ज्ञानेंद्र बीर विक्रम शाह रविवार को पहली बार कुंभनगरी हरिद्वार पहुंचे थे, जहां वह सोमवती अमावस्या पर संतों के साथ शाही स्नान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देराजा ज्ञानेंद्र अखाड़े के साधु-संतों से भी मिले और उनका आशीर्वाद लिया था। कुंभ के मौके पर हरिद्वार पहुंचे राजा ज्ञानेंद्र ने अपने आप का सौभाग्यशाली बताया।स्वामी कैलाशानंद कहा कि राजा ज्ञानेंद्र नेपाल के पूर्व राजा हैं जो नारायण (भगवान) के अवतार हैं।

काठमांडूः नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह और उनकी पत्नी तथा पूर्व महारानी कोमल शाह हरिद्वार में महाकुंभ में हिस्सा लेने के बाद भारत से लौटने पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

मीडिया में आई खबरों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार तिहत्तर वर्षीय पूर्व नरेश और 70 वर्षीय पूर्व महारानी हाल में ही भारत से लौटे हैं। उन्होंने हरिद्वार में हर की पौड़ी में महाकुंभ के दौरान पवित्र स्नान किया था। महाकुंभ हिंदू संतों और श्रद्धालुओं का धार्मिक समागम होता है।

‘द हिमालयन टाइम्स’ की खबर के अनुसार, उनके नमूनों की पॉलीमरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) जांच की गई, जिसमें कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के अनुसार, स्वदेश लौटने पर काठमांडू हवाई अड्डे पर पूर्व नरेश तथा पूर्व महारानी का स्वागत करने के लिये सैकड़ों लोग जुटे थे।

अधिकारियों ने दंपति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया है, ताकि उनकी जांच की जा सके। ज्ञानेंद्र 2001 में उनके बड़े भाई बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव और उनके परिवार के सदस्यों का शाही महल में नरसंहार होने के बाद नेपाल नरेश बने थे।

जांच में नरसंहार का दोषी बीरेंद्र के पुत्र दीपेंद्र को ठहराया गया था। वह भी मृतकों में शामिल था। शाह को विद्रोह होने के बाद 2008 में गद्दी छोड़नी पड़ी थी और सदियों पुरानी राजशाही को समाप्त कर दिया गया था। उसके बाद संविधान सभा ने देश को गणतंत्र में तब्दील कर दिया था। 

टॅग्स :नेपालकोविड-19 इंडियाउत्तराखण्डकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला