लाइव न्यूज़ :

भारत नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस ने भारतीय की हत्या की

By भाषा | Updated: March 5, 2021 22:57 IST

Open in App

शिरीष बी प्रधान

काठमांडू, पांच मार्च भारत नेपाल सीमा पर कथित तौर पर मादक पदार्थ की तस्करी और जाली मुद्रा के कारोबार में शामिल चार भारतीयों के एक समूह के साथ मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में नेपाली पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को मार दिया। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

नेपाल पुलिस ने एक बयान में कहा कि मारे गए व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले गोविंदा सिंह (20) के तौर पर हुई है।

नेपाल पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि जाली मुद्रा छापने की मशीन और मादक द्रव्यों को तस्करी कर नेपाल लाया जाएगा जिसके बाद पुलिस की पांच सदस्यीय टीम को नेपाल-भारत सीमा पर तैनात किया गया था।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमर बहादुर थापा ने कहा, “तस्करों ने गश्ती दल को देखते ही उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।”

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार रात को पश्चिमी नेपाल के कंचनपुर जिले के बेलौरी नगरपालिका-8 में पुलिस ने जैसे ही उनके सामान का निरीक्षण शुरू किया गिरोह ने अचानक उनपर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

बयान में कहा गया कि नेपाल पुलिस के कांस्टेबल बीर बहादुर सऊद ने अपनी पिस्तौल से इसके बाद फायरिंग की जिसमें सिंह को गोली लगी।

सिंह के सीने में गोली लगी थी और बेलौरी के ईशान मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

डीएसपी थापा ने कहा, “पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंपा जाएगा।”

इसबीच, पीलीभीत में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय नागरिक दो अन्य लोगों के साथ नेपाल के कंचनपुर में एक मेले में शामिल होने गया था।

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव के मुताबिक, गोविंदा सिंह, गुरमीत सिंह और पप्पु सिंह बृहस्पतिवार शाम को कंचनपुर के बेलौरी बाजार में मेले में गए थे। ये तीनों ही पीलीभीत जिले के भूमिदान राघवपुरी टिला चार गांव के निवासी हैं। यादव ने कहा कि नेपाल पुलिस ने बहस के बाद उन पर गोली चलाई।

नेपाल पुलिस ने कहा कि भारतीय नागरिकों का समूह मादक द्रव्यों और जाली मुद्रा की तस्करी में शामिल था। सिंह के साथ मौजूद तीन अन्य भारतीय नागरिक फरार हैं। नेपाल पुलिस ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

गोलीबारी के बाद पुलिस ने मौके से जाली मुद्रा छापने की दो मशीनें, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला कागज, 65 ग्राम ब्राउन शुगर, 25 ग्राम अन्य मादक द्रव्य बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर