लाइव न्यूज़ :

नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री देउबा को चुना पार्टी अध्यक्ष

By भाषा | Updated: December 15, 2021 15:49 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 15 दिसंबर नेपाल की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी नेपाली कांग्रेस ने बुधवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को पार्टी का अध्यक्ष चुना।

नेपाली कांग्रेस के 14वें महा अधिवेशन के अनुसार, पांच बार के प्रधानमंत्री देउबा को दूसरे चरण के चुनाव में 2733 मत मिले और उन्होंने शेखर कोइराला को मात दी, जिन्हें 1855 मत मिले थे। कोइराला, पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला के भतीजे हैं।

मंगलवार को हुए मतदान में कुल 4,623 वोट डाले गए थे और 35 मतों को अवैध घोषित किया गया था।

पहले चरण के चुनाव में कोई फैसला नहीं हो सका था क्योंकि पांच उम्मीदवारों में से किसी को भी 50 प्रतिशत से अधिक मतों का स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था।

पहले चरण के चुनाव में पार्टी के अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवारों में प्रकाश मान सिंह और बिमलेंद्र निधि ने दूसरे चरण के चुनाव में 75 वर्षीय देउबा को समर्थन देने का फैसला किया जिससे उनकी जीत आसान हो गई।

हिमालयन टाइम्स की खबर के मुताबिक, देउबा के खिलाफ अपनी दावेदारी की घोषणा करते हुए निधि और सिंह दोनों ने कहा था कि वह पार्टी के संचालन के लिए अब प्रासंगिक और फिट नहीं हैं तथा उन पर पार्टी के नियम-कानूनों के प्रति असम्मान दिखाने का दावा किया था हालांकि अचानक बदले घटनाक्रम में दोनों ने अपने पूर्व के रुख से पलटते हुए देउबा को दूसरे दौर में समर्थन देने का ऐलान किया। इससे पूर्व दोनों ने कहा था कि दूसरे दौर के मतदान की नौबत आई तो वे विरोधी धड़े को समर्थन देंगे।

एक अन्य प्रतिभागी कल्याण गुरुंग ने भी देउबा को अपने समर्थन की घोषणा की। चुनाव से ठीक पहले देउबा ने सिंह और निधि से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की जिसके बाद दोनों ने तुरंत पार्टी प्रमुख के पक्ष में बयान जारी कर दिया।

मंगलवार को नेपाली कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिये दूसरी बार मतदान किया।

पार्टी के नियमों के मुताबिक, पार्टी का अध्यक्ष बनने के लिए उम्मीदवार को 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करने होते हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो पहले और दूसरे चरण के मतदान में सर्वाधिक वोट पाने वाले उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होता है। मंगलवार को दूसरे चरण का चुनाव हुआ था।

इससे पहले मार्च 2016 में हुए पार्टी के अधिवेशन में भी देउबा दूसरे दौर के बाद विजयी हुए थे जब कृष्ण प्रसाद सितौला ने उनका समर्थन किया था।

पार्टी के 13 पदाधिकारियों- एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, दो महासचिव, आठ संयुक्त महासचिव और केन्द्रीय कार्य समिति के 121 सदस्यों के चयन के लिए ये चुनाव कराए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला