लाइव न्यूज़ :

लघु मंत्रिमंडल का गठन कर सकते हैं नेपाली कांग्रेस प्रमुख देउबा: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 13, 2021 12:07 IST

Open in App

काठमांडू, 13 जुलाई नेपाल में विपक्ष के नेता शेर बहादुर देउबा मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने दौरान एक लघु मंत्रिमंडल का गठन कर सकते हैं। इससे एक दिन पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में देश की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी को निर्देश दिया था कि वह नेपाली कांग्रेस के प्रमुख शेर बहादुर देउबा को प्रधानमंत्री नियुक्त करें।

नेपाली कांग्रेस (एनसी) के कम से कम दो वरिष्ठ नेताओं ने ‘द काठमांडू पोस्ट’ समाचार पत्र को बताया कि देउबा (74) जब मंगलवार को शपथ ग्रहण करेंगे, उस समय करीब सात सदस्यों वाले लघु मंत्रिमंडल का गठन किया जा सकता है।

एनसी के मुख्य सचेतक बाल कृष्ण खांड ने कहा, ‘‘हमने शुरुआत में लघु मंत्रिमंडल बनाने का फैसला किया है। हम एक गठबंधन सरकार बनाना चाहते हैं और हमने गठबंधन के अन्य साझेदारों से देउबा के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने को कहा है।’’

एनसी के एक नेता के अनुसार, कांग्रेस के दो सदस्यों और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओइस्ट सेंटर) के भी इतने ही या सिर्फ एक सदस्य को मंत्री नियुक्त किए जाने की संभावना है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सीपीएन-यूएमएल (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल- यूनिफाइड मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट) के माधव कुमार नेपाल धड़े ने विपक्षी गठबंधन से नाता तोड़ने का फैसला किया है, ऐसे में देउबा को विश्वास मत हासिल करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

प्रधान न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर राणा के नेतृत्व वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने फैसला सुनाया कि निवर्तमान प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की अनुशंसा पर राष्ट्रपति भंडारी का निचले सदन को भंग करने का फैसला असंवैधानिक कृत्य था।

पीठ ने मंगलवार तक देउबा को प्रधानमंत्री नियुक्त करने का आदेश दिया। अदालत ने प्रतिनिधि सभा का नया सत्र 18 जुलाई की शाम पांच बजे बुलाने का भी आदेश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब