लाइव न्यूज़ :

नेपाल के प्रधानमंत्री 'प्रचंड' ने विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की, किया ये वादा

By शिवेंद्र राय | Updated: January 19, 2023 13:01 IST

नेपाल के पोखरा में 'यति एयरलाइंस' का विमान लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में पांच भारतीय सहित 72 लोग सवार थे। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने 15 जनवरी को हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और परिवारों से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल के पीएम 'प्रचंड' पहुंचे पीड़ितों के घरविमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात कीमृत व्यक्तियों के शव जल्द से जल्द परिवारों को सौंपने का वादा किया

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने 15 जनवरी को पोखरा में हुई विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और परिवारों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री 'प्रचंड' ने वादा किया कि प्रक्रियाओं में तेजी लाकर हादसे में मृत व्यक्तियों के शव जल्द से जल्द परिवारों को सौंप दिया जाएगा। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के पीड़ित परिवारों से मिलने की जानकारी नेपाल के प्रधानमंत्री सचिवालय ने दी।

बता दें कि नेपाल के पोखरा में 'यति एयरलाइंस' का विमान लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में पांच भारतीय सहित 72 लोग सवार थे। ‘यति एयरलाइंस’ के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने 15 जनवरी को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। विमान में 55 नेपाली नागरिक, पांच भारतीयों सहित 15 विदेशी नागरिक और चार चालक दल के सदस्य सवार थे। 'यति एयरलाइंस' का विमान लैंडिंग के वक्त सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इस हादसे में अब तक 71 व्यक्तियों के शव मिल चुके हैं। एक व्यक्ति अब भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। पोखरा में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों में चार अमेरिकी नागरिक भी थे। इस मामले में अब अमेरिकी विदेश विभाग का भी बयान आया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि अमेरिका इस मुश्किल घड़ी में नेपाल की किसी भी तरह की मदद के लिए तैयार है।

बता दें कि विमान हादसे में जान गंवाने वाले पांच भारतयों में से चार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले थे। ये सभी लोग काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। इस विमान हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसे हादसे में जान गंवाने वाले गाजीपुर जिले के सोनू जायसवाल ने अपने मोबाइल से बनाया था।

सोनू ने पोखरा में प्लेन लैंड होने से 55 सेकंड पहले ही अपने फेसबुक पेज से लाइव स्ट्रीम शुरू किया था। फिर अचानक ही प्लेन क्रैश हो गया। वीडियो में लोगों के चीखने की आवाज भी सुनी जा सकती है।

टॅग्स :Pushpa Kamal Dahalविमान दुर्घटनाभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."