लाइव न्यूज़ :

भारत के साथ सीमा विवाद पर नेपाल के पीएम ओली ने कहा- 'अपनी जमीन लेकर रहेंगे भले ही कोई नाराज हो जाए'

By प्रिया कुमारी | Updated: May 20, 2020 12:02 IST

नेपाल ने नेपाल उत्तराखंड के लिपुलेख कालापानी, और लिम्पियाधुरा पर अपना हिस्सा बताता है। नेपाल ने एक नया नक्शा तैयार किया है जिसमें,  लिपुलेख, कालापानी, और लिम्पियाधुरा शामिल किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने कहा है- राजनीतिक एवं कूटनीतिक प्रयासों के जरिए अपनी जमीन लेने की हर संभव कोशिश करेंगेभारत ने लिपुलेख में कैलाश मानसरोवर रोड लिंक का उद्घाटन किया था, जिसको लेकर नेपाल ने ऐतराज जताया था

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने कहा है कि  कालापानी-लिपुलेख और लिम्पियाधुरा नेपाल-भारत से संबंधित है और इसे किसी भी कीमत पर नेपाल के नक्शे में शामिल किया जाएगा। हाल ही में भारत ने लिपुलेख में कैलाश मानसरोवर रोड लिंक का उद्घाटन किया था, जिसको लेकर नेपाल ने ऐतराज जताया था। नेपाल उत्तराखंड के लिपुलेख कालापानी, और लिम्पियाधुरा पर अपना हिस्सा बताता है। नेपाल ने एक नया नक्शा तैयार किया है जिसमें,  लिपुलेख, कालापानी, और लिम्पियाधुरा शामिल किया गया है।

नक्शे को सोमवार को कैबिनेट की मंजूरी भी दे दी गई है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि नेपाल राजनीतिक एवं कूटनीतिक प्रयासों के जरिए इस पाने की कोशिश करेंगे भले ही इसके लिए कोई नाराज हो जाए हमें इसकी चिंता नहीं है, अब ये मामला शांत नहीं रहेगा। हमारी जमीन पर किसी भी किमत पर दावा पेश कर के रहेंगे। नेपाल के पीएम ने आगे कहा, ऐतिहासिक गलतफहमियों को खत्म करने का विचार भारत के साथ दोस्ती गहरी करने के लिए ही 

ये बात उन्होंने संसद में कही।  संसद को मंगलवार संबोधित करते हुए ओली ने कहा कि ये क्षेत्र नेपाल से संबंधित हैं लेकिन भारत ने वहां सेना को लाकर इसके विवादित क्षेत्र बना दिया है। उन्होंने कहा भारत द्वारा वहां पर सेना की तैनाती के बाद नेपालियों को वहां जाने से रोका जा रहा।भारत ने 1962 से कालापानी में अपने सैनिकों को तैनात कर रखा है और पूर्व में हमारे शासकों ने मुद्दा उठाने में संकोच किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि नेपाल सरकार राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयासों के जरिए क्षेत्र पर दावा करेगी 

विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने कहा है कि भूमि प्रबंधन मंत्रालय द्वारा जल्द ही नेपाल के आधिकारिक मानचित्र को सार्वजनिक किया जाएगा। इस घोषणा से कुछ हफ्ते पहले उन्होंने कहा था कि कूटनीतिक पहलों के जरिए भारत के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के प्रयास जारी हैं। नेपाल की सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के सांसदों ने भी लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को लौटाने की मांग के संबंध में संसद में एक विशेष प्रस्ताव पेश किया है।

टॅग्स :नेपालइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?