लाइव न्यूज़ :

Nepal Bus Accident: महाराष्ट्र में जलगांव के वरणगांव, दरियापुर, तलवेल और भुसावल के रहने वाले थे तीर्थयात्री, 3 बस में सवार थे 104 लोग, गांव में मातम, देखें फोटो और वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2024 12:28 IST

Nepal Bus Accident: पुलिस उपाधीक्षक दीपक राय के हवाले से कहा गया है कि पोस्टमार्टम के लिए शवों को अन्बू खैरेनी अस्पताल से चितवन ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देNepal Bus Accident: भारतीय वायु सेना का एक विमान शवों को आज नासिक लाएगा। Nepal Bus Accident: चालक और दो सहायकों समेत 43 यात्री सवार थे।Nepal Bus Accident: घटना नेपाल के चितवन जिले में अन्बू खैरेनी इलाके में दोपहर को हुई।

Nepal Bus Accident: नेपाल में बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले 27 भारतीय तीर्थयात्रियों का पोस्टमार्टम शनिवार को बागमती प्रांत के एक अस्पताल में किया जा रहा है। इसके बाद शव महाराष्ट्र ले जाए जाएंगे। मीडिया में एक खबर में यह जानकारी दी गयी है। मध्य नेपाल में एक भारतीय पर्यटक बस शुक्रवार को राजमार्ग से पलटकर 150 मीटर नीचे तेज बहाव वाली मर्स्यांगदी नदी में गिर गई, जिससे कम के कम 27 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। समाचार पोर्टल ‘माई रिपब्लिका’ की एक खबर के अनुसार, बागमती प्रांत के चितवन जिले में भरतपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। खबर में पुलिस उपाधीक्षक दीपक राय के हवाले से कहा गया है कि पोस्टमार्टम के लिए शवों को अन्बू खैरेनी अस्पताल से चितवन ले जाया गया।

महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को मुंबई में एक विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय वायु सेना का एक विमान शवों को आज नासिक लाएगा। पुलिस के अनुसार, यह घटना नेपाल के चितवन जिले में अन्बू खैरेनी इलाके में दोपहर को हुई। यह बस गोरखपुर से थी और इसमें चालक और दो सहायकों समेत 43 यात्री सवार थे। बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी।

नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के उप प्रवक्ता शैलेंद्र थापा ने कहा कि 16 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि 11 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि घायल हुए 16 लोगों को विमान से काठमांडू लाया गया और उन्हें त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चला है।

दुर्घटना स्थल काठमांडू से करीब 90 किलोमीटर पश्चिम में राष्ट्रीय राजधानी पर स्थित है। उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट वाली बस मर्स्यांगदी नदी के किनारे ऊंचाई पर स्थित एक सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गिरी। बस को एक क्रेन की सहायता से बाहर निकाला जाएगा।

खबर के मुताबिक, बस में सवार यात्री 104 भारतीय तीर्थयात्रियों के एक समूह का हिस्सा थे, जो दो दिन पहले हिमालयी देश की 10-दिवसीय यात्रा के लिए तीन बसों में सवार होकर महाराष्ट्र से नेपाल पहुंचे थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले मुंबई से 470 किलोमीटर दूर जलगांव जिले के वरणगांव, दरियापुर, तलवेल और भुसावल से थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को नेपाल में सड़क दुर्घटना में कम से कम 27 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत पर दुख जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, "नेपाल के तनहुन जिले में सड़क दुर्घटना के कारण लोगों की मौत से दुखी हूं। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

भारतीय दूतावास प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।’’ मध्य नेपाल में एक भारतीय बस शुक्रवार को राजमार्ग से पलटकर 150 मीटर नीचे तेज बहाव वाली नदी में गिर गई, जिससे कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गये। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की यह बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी, तभी तनहुन जिले के आइना पहारा में राजमार्ग से पलट गई।

टॅग्स :नेपालउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल