लाइव न्यूज़ :

काबुल में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार में गैर तालिबान को शामिल करने पर वार्ता जारी

By भाषा | Updated: August 17, 2021 16:52 IST

Open in App

गुएल्फ (कनाडा), 17 अगस्त (एपी) भविष्य की अफगान सरकार को केवल तालिबान सदस्यों तक सीमित नहीं रखकर उसका विस्तार करने पर वार्ता काबुल में चल रही है। इस वार्ता से संबद्ध अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि वे एक या दो दिनों में ‘‘कुछ अच्छा समाचार’’ आने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि तब तक कोई भी नहीं चाहता है कि इस वार्ता का ब्योरा मीडिया को जारी किया जाए। वरिष्ठ तालिबान नेता आमिर खान मुत्तकी पहले ही अब्दुल्ला अब्दुल्ला और पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई समेत काबुल के राजनीतिक नेतृत्व के साथ कई दौर की वार्ता कर चुके हैं। अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने एक बार देश के वार्ता परिषद की अगुवाई की थी।कम से कम एक दौर की वार्ता रात भर चली। ऐसा माना जा रहा है कि चर्चा इस बात पर केंद्रित थी कि तालिबान के वर्चस्व वाली सरकार पिछले 20 साल में हासिल अधिकारों के प्रति क्या और कैसा रूख रखेगी। लगता है कि आम क्षमादान एवं महिलाओं से काम पर लौटने की अपील के विषय पर प्रगति हुई और इस संबंध में घोषणाएं की जा सकती हैं। तालिबान के शासन के दौरान शिक्षा मंत्री रहे मुत्तकी ने पिछले सप्ताह के आखिर में गुपचुप तरीके से राष्ट्रपति अशरफ गनी के राष्ट्रपति भवन से चले जाने से पहले से ही अफगान राजनीतिक नेताओं के साथ संपर्क करना शुरू कर दिया था। मुत्तकी ने काबुल के तालिबान के कब्जे में आने से पहले अमेरिका समर्थित छत्रपों से संपर्क करने का प्रयास किया जो उनकी सरकार में व्यापक समावेश की प्रक्रिया की शुरूआत जान पड़ती है। इस वार्ता का उद्देश्य अन्य गैर तालिबान नेताओं को सरकार में लाना है जिसके बारे में तालिबान प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने पहले कहा था कि यह एक ‘समावेशी अफगान सरकार’ होगी। शाहीन ने पहले एपी को बताया था कि बातचीत पूरी होने के बाद सरकार की घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि दो दशक तक चले युद्ध के बाद अमेरिका के सैनिकों की पूर्ण वापसी से दो सप्ताह पहले तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा