लाइव न्यूज़ :

भारत और ब्रिटेन के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौते को लेकर बातचीत

By भाषा | Updated: September 3, 2021 16:48 IST

Open in App

भारत और ब्रिटेन के बीच संभावित सामाजिक सुरक्षा समझौते की ओर सकारात्मक कदम का भारतीय उद्योग जगत ने स्वागत किया है। कम समय के लिए कुशल भारतीय पेशेवरों को लाने के संबंध में अतिरिक्त खर्च में कटौती करने के वास्ते ब्रिटेन में भारतीय व्यवसायियों की यह लंबे समय से मांग रही है। भारत-ब्रिटेन आर्थिक और वित्तीय वार्ता (ईएफडी) के 11वें संस्करण के तहत भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बृहस्पतिवार को बातचीत हुई। इसके बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया कि बैठक में जलवायु परिवर्तन में सहयोग से लेकर वित्तीय सेवा निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। बयान में यह भी कहा गया कि केवल ब्रिटेन में अस्थायी रूप से रहने वाले भारतीय पेशेवरों के लिए सामाजिक सुरक्षा या पेंशन के मुद्दे पर बातचीत की जाएगी। संयुक्त बयान में कहा गया, “ब्रिटेन और भारत संयुक्त वार्ता के लिए प्रतिबद्ध हैं जिसमें सामाजिक सुरक्षा समझौते की संभावना के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए हितधारकों की प्रतिभागिता को शामिल किया जाएगा। पहली बैठक 26 अगस्त 2021 को हुई थी।” कई सालों से इस मुद्दे के लिए अभियान चला रहे भारतीय वाणिज्य चैंबर और उद्योग परिसंघ (फिक्की) ने कहा कि यह लंबे समय से चिंता का विषय है जिस पर अंततः ध्यान दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH