लाइव न्यूज़ :

'उड़ान प्रतिबंध' सूची में नवाज शरीफ का नाम, इलाज के लिए अधर में लंदन जाने की योजना

By भाषा | Updated: November 10, 2019 14:37 IST

शरीफ की पत्नी कुलसुम का गत वर्ष लंदन में गले के कैंसर के कारण निधन हो गया था। लाहौर उच्च न्यायालय से गत बुधवार को जमानत पर रिहा की गई नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने कहा था कि शरीफ अपनी गंभीर सेहत के कारण विदेश जाकर इलाज कराने पर राजी हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनवाज शरीफ का नाम ‘उड़ान प्रतिबंध’ सूची में है इसके चलते इलाज के लिए लंदन जाने की उनकी योजना अधर में लटक गई है।

 पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का नाम ‘उड़ान प्रतिबंध’ सूची में होने की वजह से इलाज के लिए लंदन जाने की उनकी योजना अधर में लटक गई है। ‘उड़ान प्रतिबंध’ (नो फ्लाई) सूची में शामिल लोगों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं होती। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ बीमारी से जूझ रहे अपने भाई नवाज को इलाज के लिए लंदन लेकर जाने वाले थे।

‘जियो न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि शहबाज रविवार को अपने भाई को चिकित्सीय उपचार के लिए लेकर जाएंगे। रिपोर्ट में बताया गया था कि नवाज शरीफ के उपचार के लिए हार्ले स्ट्रीट क्लीनिक में प्रबंध किए गए हैं। शहबाज और शरीफ रविवार को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईएल) के विमान से लंदन जाएंगे। सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सरकार ‘उड़ान प्रतिबंध’ सूची (एक्ज़िट कंट्रोल लिस्ट-ईसीएल) से शरीफ का नाम नहीं हटा सकती क्योंकि इस मामले में अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अध्यक्ष मौजूद नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि एनएबी के अधिकारियों ने शरीफ की चिकित्सीय रिपोर्ट मांगी है। इस बीच, पीएमएल-एन नेता ने प्रधानमंत्री इमरान खान पर अपनी बात से पलटने का आरोप लगाया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें उपचार के लिए शरीफ की विदेश यात्रा पर कोई आपत्ति नहीं है। प्रधानमंत्री की विशेष सहायक फिरदौस आशिक एवान ने कहा था कि शरीफ बेहद बीमार हैं और खान ने राजनीतिक और स्वास्थ्य संबंधी मामलों को अलग-अलग देखे जाने के अपने रुख को स्पष्ट कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री खान का मानना है कि शरीफ के मामले में सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा किया जाना चाहिए।’’ गौरतलब है कि शरीफ की पत्नी कुलसुम का गत वर्ष लंदन में गले के कैंसर के कारण निधन हो गया था। लाहौर उच्च न्यायालय से गत बुधवार को जमानत पर रिहा की गई नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने कहा था कि शरीफ अपनी गंभीर सेहत के कारण विदेश जाकर इलाज कराने पर राजी हो गए हैं।

शरीफ को बुधवार को लाहौर में उनके जट्टी उमरा रायविंड स्थित आवास ले जाया गया था। वह दो सप्ताह तक कई बीमारियों के इलाज के लिए पाकिस्तान के एक अस्पताल में भर्ती रहे थे। शरीफ (69) का प्लेटलेट काउंट अत्यधिक कम हो गया था जिसके बाद उन्हें 22 अक्टूबर को सर्विसेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की हिरासत में थे। 

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल