लाइव न्यूज़ :

PAK लौटने से पहले बोले नवाज शरीफ ने मुशर्रफ को बताया बुजदिल, मां ने कहा- बेटे के साथ मैं भी जाऊंगी जेल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 13, 2018 04:42 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपनी बेटी मरियम नवाज के साथ शुक्रवार शाम तक लाहौर पहुंचेंगे। नवाज बीते कई दिनों से लंदन मे हैं। ब्लैक मनी के आरोप में उनको हाल ही में सदा सुनाई गई है।

Open in App

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपनी बेटी मरियम नवाज के साथ शुक्रवार शाम तक लाहौर पहुंचेंगे। नवाज बीते कई दिनों से लंदन मे हैं। ब्लैक मनी के आरोप में उनको हाल ही में सदा सुनाई गई है।

लंदन के एवेन फील्ड में फ्लैट खरीदने के मामले में उनको 10 साल की सजा सुनाई गई है। कहा जा रहा है कि जैसी ही वह लाहौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जबकि पाक लौटने से पहले नवाज शरीफ ने कहा, 'मैं परवेज मुशर्रफ नहीं हूं कि छुपकर बुजदिल की तरह विदेश में बैठ जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश करी जा रही है।

 मेरे खिलाफ जिसने साजिश की, वो देश के साथ बुरा खेल खेल रहा है। उन्होंने कहा है कि मैंने कोई भष्टाचार नहीं किया है। मैं पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की तरह भगोड़ा और बुजदिल नहीं हूं, जो जेल जाने के डर से छिपकर बाहर बैठा हुआ है।

 नवाज ने कहा है कि मुझे तो 10 साल की सजा और मेरी बेटी को 7 साल की सजा मिली है, फिर भी देश वापस जा रहा हूं, लेकिन परवेज मुशर्रफ को अभी कोई सजा भी नहीं हुई है और वह बुजदिल की तरह भाग रहा है। वहीं, नवाज की मां ने भी बेटे की सजा को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने  कहा है कि 'अगर मेरे बेटे को जेल भेजा गया, तो मैं भी उनके साथ जेल जाऊंगी।

उन्होंने कहा है कि मेरा बेटा बेकसूर है और पाकिस्तान का बेटा और मेरा बेटा वतन शुक्रवार को वापस आ रहा है, उसने इस वतन को रोशन किया है। मेरे बेटे नवाज शरीफ, मरियम और सरफदर के खिलाफ फैसला आया है, लेकिन मैं इन तीनों में से किसी को जेल नहीं जाने दूंगी। 

उन्होंने कहा है कि अगर इनको जेल भेजा गया, तो मैं भी साथ जेल जाऊंगी, मेरा ईमान है कि यह तीनों बेगुनाह हैं। खबरों की माने तो कोर्ट में सजा पाने के बाद नवाज शरीफ लंदन में अपनी पत्नी का इलाज करवा रहे थे और शुक्रवार को लाहौर लौट रहे हैं, जहां एयरपोर्ट पर ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल