लाइव न्यूज़ :

महज ढाई घंटे पाकिस्तान से दूर हैं नवाज शरीफ, पीएमएल-एन के शीर्ष नेता ने आम चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री की वापसी का दिया संकेत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2023 22:05 IST

पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी के बीच आगामी चुनावी गठजोड़ पर सहमति के लिए दुबई में हाल में हुई बैठक का जिक्र करते हुए वरिष्ठ पीएमएल-नेता और संघीय मंत्री मिया जावेद लतीफ ने कहा,‘‘जब नवाज शरीफ लौटेंगे तब समृद्धि लौटेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देनवाज पहले पाकिस्तान से आठ घंटे दूर थे और अब वह बस ढाई घंटे दूर हैं। लंदन में नवंबर, 2019 से स्वनिर्वासन में रह रहे थे।शरीफ (73) पिछले सप्ताह लंदन से संयुक्त अरब अमीरात गये थे।

इस्लामाबादः पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के एक वरिष्ठ नेता ने आम चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ की वापसी का बृहस्पतिवार को संकेत दिया। उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ पहले लंदन में पाकिस्तान से आठ घंटे दूर थे और अब दुबई में बस ढाई घंटे ही दूर हैं।

पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी के बीच आगामी चुनावी गठजोड़ पर सहमति के लिए दुबई में हाल में हुई बैठक का जिक्र करते हुए वरिष्ठ पीएमएल-नेता और संघीय मंत्री मिया जावेद लतीफ ने कहा,‘‘जब नवाज शरीफ लौटेंगे तब समृद्धि लौटेगी।’’

लतीफ ने शरीफ और जरदारी के बीच मुलाकात के बारे में कहा, ‘‘नवाज पहले पाकिस्तान से आठ घंटे दूर थे और अब वह बस ढाई घंटे दूर हैं। वह आगामी चुनाव के लिए पीएमएल-एन के गठबंधन के बारे में फैसला करेंगे।’’ शरीफ (73) पिछले सप्ताह लंदन से संयुक्त अरब अमीरात गये थे। वह लंदन में नवंबर, 2019 से स्वनिर्वासन में रह रहे थे।

भ्रष्टाचार के कई मामलों में दोषसिद्धि के बाद जेल से चिकित्सा जमानत मिलने के उपरांत वह लंदन चले गये थे। नवाज शरीफ को पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने पांच साल के लिए राजनयिक पासपोर्ट जारी किया था। शहबाज शरीफ (71) नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं।

बृहस्पतिवार को लतीफ ने कहा कि मैत्रीपूर्ण वाले देश नवाज शरीफ के अनुरोध पर पाकिस्तान में निवेश कर रहे हैं, क्योंकि वह ‘चौथी बार’ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे। पिछले सप्ताह पार्टी की बैठक में शहबाज शरीफ ने आम चुनाव में पार्टी के चुनाव अभियान की अगुवाई करने तथा चौथी बार देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए अपने बड़े भाई के लौटने की संभावना का संकेत दिया था।

टॅग्स :नवाज शरीफशहबाज शरीफपाकिस्तानPakistan Armyइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा