लाइव न्यूज़ :

नवलनी के समर्थक नये तरीके से करेंगे रैली

By भाषा | Updated: February 9, 2021 21:24 IST

Open in App

मास्को, नौ फरवरी (एपी) रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के एक शीर्ष सहयोगी ने नये तरीके के सरकार विरोधी प्रदर्शन की घोषणा की है और बड़े शहरों में लोगों से अपने इलाकों में रविवार को खुली जगहों पर कुछ देर के इकट्ठा होकर अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट चलाने की अपील की है।

नवलनी के रणनीतिकार लियोनिड वोल्कोव ने कहा कि यह प्रदर्शन रात को आठ बजे पंद्रह मिनट के लिए होगा। वोल्कोव ने फेसबुक पर लिखा कि नयी रैली बेलारूस की विपक्षी समर्थकों जैसी होगी और इससे रूस पुलिस दखल नहीं दे पाएगी और कोई भी इसमें हिस्सा ले पाएगा।

यह प्रदर्शन वैलेंटाइन डे के दिन होगा।

वोल्कोव ने लिखा, ‘‘आप अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट उठायेंगे और शायद कोई मोमबत्तियां लाएगा तथा उनसे दिल का आकार बनायेंगे...आप ऊपर से, किसी अपार्टमेंट से उसका फोटो लेकर उसे इंस्टाग्राम पर डालेंगे। सोशल मीडिया पर दर्जनों रूसी शहरों से ऐसे चमचमाते हजारों दिल से भर दें।’’

भ्रष्टाचार विरोधी जांचकर्ता और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के कट्टर आलोचक नवलनी (44) को जर्मनी से लौटने पर 17 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। नवलीन को नर्वएजेंट जहर दिया गया था जिसके बाद से वह पांच महीने तक जर्मनी में उपचार करा रहे थे। नवलनी ने इस जहरखुरानी के लिए क्रेमलिन को जिम्मेदार ठहराया। वैसे रूसी अधिकारी इस आरोप का खंडन कर चुके हैं।

उनकी गिरफ्तारी एवं उन्हें जेल में डाले जाने से देशभर में जनाक्रोश भड़क गया। सरकार 11000 से अधिक लोगों को हिरासत में ले चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला