लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन-रूस युद्ध में नाटो हुआ सक्रिय, यूके के फाइटर प्लेन्स आसमान में कर रहे गश्त

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 28, 2022 17:48 IST

11 ग्रुप के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर वाइस मार्शल फिल रॉबिन्सन ने कहा कि नाटो की ओर से की जा रही निगरानी के काम में हमारे अन्य सहयोगियों का साथ मिल रहा है और आरएएफ टाइफून फाइटर नाटो की ओर से मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरूसी सेना के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद नाटो देशों ने अपनी ओर से मोर्चा संभाल लिया हैयूरोफाइटर नाटो हवाई क्षेत्र को युद्ध से सुरक्षित करने के लिए आसमान में लगातार गश्त कर रहे हैंरूसी आक्रमण के बाद यूरोपीय देशों की ओर से पहली बार मजबूत प्रतिक्रिया दी जा रही है

रैमस्टीन: यूक्रेन-रूस युद्ध को लंबा खिचता हुआ देखकर अब नाटो देश भी सक्रिय हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरएएफ यूरो फाइटर यूक्रेन हमले पर नाटो की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक रूसी सेना के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद नाटो देशों ने अपनी ओर से मोर्चा संभाल लिया है और आरएएफ यूरोफाइटर नाटो हवाई क्षेत्र को युद्ध से सुरक्षित करने के लिए आसमान में लगातार गश्त कर रहे हैं।

नाटो देशों की ओर से अपनी ओर से सतर्कता दिखाते हुए लड़ाकू जहाजों को नाटों क्षेत्र में हवाई गश्त के लिए उतार दिया है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद नाटो की ओर से शुरू किया गया औपचारिक ऑपरेशन है।

यूके के यह फाइटर प्लेन नाटो क्षेत्र की आसमानी सुरक्षा के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलक आकाश में निगरानी का काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद यूरोपीय देशों की ओर से पहली बार इस तरह की मजबूत प्रतिक्रिया दी जा रही है।

इस मामले में 11 ग्रुप के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर वाइस मार्शल फिल रॉबिन्सन ने कहा कि नाटो की ओर से की जा रही निगरानी के काम में हमारे अन्य सहयोगियों का साथ मिल रहा है और आरएएफ टाइफून फाइटर नाटो की ओर से मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। हम रूस की आक्रामकता के खिलाफ यूरोप और अटलांटिक क्षेत्र की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

फिल रॉबिन्सन ने कहा, ""मुझे नाटो क्षेत्र में काम कर रहे हमारे एयरक्रू और जमीनी स्टॉफ के साहस और प्रतिबद्धता पर गर्व है जो इस आक्रामक परिस्थिति में भी डटकर खड़े हैं।"

जानकारी के मुताबिक यूके के अत्याधुनिक एयर-टू-एयर मिसाइलों और रक्षात्मक प्रणाली से लैस टाइफून पोलैंड और रोमानिया के ऊपर नाटो हवाई क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। वहीं ब्रेज़ नॉर्टन से आरएएफ वोयाजर एयर-टू-एयर ईंधन भरने वाला विमान है, जो लड़ाकू विमानों के लिए अतिरिक्त ईंधन की सप्लाई करता है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादNATOरूसयूक्रेनUkraine
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा