लाइव न्यूज़ :

NASA अगले महीने लॉन्च करेगा पहला SpaceX रॉकेट, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाएंगे दो एस्ट्रोनॉट

By भाषा | Updated: April 18, 2020 11:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देनासा ने घोषणा की है कि वह स्पेसएक्स के एक रॉकेट के जरिए दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को 27 मई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजेगा।यह पिछले करीब एक दशक में अमेरिका से भेजा जाने वाला पहला ऐसा अंतरिक्ष यान होगा जिसमें अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे।

वाशिंगटन। नासा ने घोषणा की है कि वह स्पेसएक्स के एक रॉकेट के जरिए दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को 27 मई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजेगा। यह पिछले करीब एक दशक में अमेरिका से भेजा जाने वाला पहला ऐसा अंतरिक्ष यान होगा जिसमें अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे।

नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के प्रमुख जिम ब्राइडेनस्टाइन ने ट्वीट किया, "27 मई को नासा एक बार फिर अमेरिकी धरती से अमेरिकी रॉकेट के जरिए अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगा।’’ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने मई में अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने का लक्ष्य बनाया था। दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी फैलने के बावजूद वह मई में ही इस अभियान को पूरा करेगा।

अंतरिक्ष यात्री रॉबर्ट बेनकेन और डगलस हर्ले स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से आईएसएस के लिए उड़ान भरेंगे। नासा ने बताया कि अंतरिक्ष यात्री 27 मई को शाम चार बजकर 32 मिनट (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात आठ बजकर 32 मिनट) पर फ्लोरिडा स्थित केनेडी अंतरिक्ष केंद्र में ऐतिहासिक लॉन्च पैड 39A से उड़ान भरेंगे। इसी लॉन्च पैड का इस्तेमाल अपोलो और अंतरिक्ष शटल अभियानों के लिए भी किया गया था।

टॅग्स :नासाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल