लाइव न्यूज़ :

Li Qiang: चीन के नए प्रधानमंत्री के नाम पर लगी मुहर, राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी सहयोगी ली किआंग होंगे देश के अगले पीएम

By भाषा | Updated: March 11, 2023 10:17 IST

आपको बता दें कि प्रांतीय स्तर पर राष्ट्रपति शी के साथ काम कर चुके ली किआंग चीन के सबसे बड़े आधुनिक कारोबारी हब शंघाई में पार्टी के प्रमुख रह चुके हैं। उनके पिछले साल कोविड-19 के मामलों को फैलने से रोकने के लिए लगाये लॉकडाउन की तीखी आलोचना की गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकिआंग के अगले पीएम होने पर चीन की संसद ने पुष्टी की है।आपको बता दें कि किआंग को राष्ट्रपति शी के करीबी सहयोगी माना जाता है।ऐसे में इस पद के लिए राष्ट्रपति शी ने खुद किआंग के नाम का सुझाव दिया था।

बीजिंग:चीन की संसद ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के करीबी सहयोगी ली किआंग की देश के नये प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्ति की शनिवार को पुष्टि की है। वह ली खछ्यांग का स्थान लेंगे, जो पिछले 10 साल से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के प्रधानमंत्री पद पर काबिज रहे है। 

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने खुद सुझाया था उनका नाम 

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के वार्षिक सत्र में ली किआंग की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी गई। राष्ट्रपति शी ने खुद उनके नाम का प्रस्ताव दिया था। शी के करीबी लोगों में कारोबारी समर्थक नेता कहे जाने वाले ली किआंग (63) सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) तथा सरकार में दूसरे नंबर के अधिकारी होंगे। इससे पहले राष्ट्रपति के तौर पर शी के अभूतपूर्व तीसरे कार्यकाल पर शुक्रवार को मुहर लगी थी। 

राष्ट्रपति शी चिनफिंग जीवन भर बने रह सकते है इस पर पद पर

पार्टी के संस्थापक माओ त्से-तुंग के बाद शी (69) इकलौते नेता हैं, जिन्हें दो से अधिक बार पांच साल का कार्यकाल मिला है और ऐसी उम्मीद है कि वह जीवनभर इस पद पर बने रह सकते हैं। प्रांतीय स्तर पर शी के साथ काम कर चुके ली किआंग चीन के सबसे बड़े आधुनिक कारोबारी हब शंघाई में पार्टी के प्रमुख रह चुके हैं। उनके पिछले साल कोविड-19 के मामलों को फैलने से रोकने के लिए लगाये लॉकडाउन की तीखी आलोचना की गयी थी। 

इसलिए ली किआंग

ऐसी उम्मीद है कि ली किआंग दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ ही विदेशी निवेश को बढ़ाने के लिए प्रेरित करेंगे। निवर्तमान प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने इस साल अर्थव्यवस्था के लिए पांच प्रतिशत की वृद्धि दर का प्रस्ताव दिया है, जो दशकों में सबसे कम है।  

टॅग्स :चीनशी जिनपिंगCorona
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?