लाइव न्यूज़ :

म्यांमा सुरक्षा बलों ने हथियारों से विरोध कर रहे नगर वासियों पर हमला किया

By भाषा | Updated: April 7, 2021 17:13 IST

Open in App

यंगून, सात अप्रैल (एपी) सुरक्षा बलों ने उत्तरपश्चिमी म्यांमा में एक नगर पर बुधवार को हमला किया जहां कुछ निवासियों ने सेना द्वारा तख्तापलट के जरिए सत्ता हासिल किए जाने का विरोध करने के लिए घरों में बनी, शिकार में प्रयुक्त होने वाली राइफलों का प्रयोग किया था।

स्थानीय समाचारों में बताया गया कि इस हमले में कम से कम सात नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

समाचार वेबसाइट ‘खोनमथंग बर्मीज’ ने कहा कि कलय पर हमला सुबह से पहले किया गया। घटनास्थल के वीडियो में राइफल की गोलियों, उच्च क्षमता वाले हथियारों की आवाजें और हथगोलों के विस्फोट सुने जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में कहा गया कि हमले में रॉकेट से दागे जाने वाले हथगोलों का प्रयोग किया गया लेकिन इस संबंध में कोई साक्ष्य नहीं दिया।

समाचार साइट ने कहा कि सात लोगों की मौत होने के साथ ही कई लोग घायल हो गए तथा नगर में कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। नगर की आधी से अधिक आबादी चिन नस्ली समुदाय के सदस्य हैं।

असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स के मुताबिक आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार के एक फरवरी के तख्तापलट के बाद से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में कम से कम 581 प्रदर्शनकारियों और राहगीरों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल