लाइव न्यूज़ :

म्यांमार: आसियान के भारी दबाव के बाद सेना ने हजारों राजनीतिक कैदियों को रिहा किया

By विशाल कुमार | Updated: October 19, 2021 10:54 IST

सोमवार को सैन्य शासक मिन आंग ह्लेन के भाषण के कुछ ही मिनटों बाद सरकारी चैनल ने 5600 से अधिक ऐसे लोगों को मानवीय आधार पर छोड़ने की घोषणा की जिन्हें तख्तापलट विरोधी प्रदर्शन में गिरफ्तार किया गया था या वांटेड थे.

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में आसियान ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए अपने सम्मेलन से जुंटा प्रमुख को बाहर कर दिया.कार्यकर्ताओं ने रिहाई को सेना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि सुधारने की कोशिश करार दिया.आंग सान सू की की पार्टी के प्रवक्ता और एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जरगानार सहित हजारों राजनीतिक कैदी रिहा हुए.

यंगून: दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संघ (आसियान) के भारी दबाव के बीच म्यांमार की सैन्य सरकार ने कुख्यात इनसेन जेल से आंग सान सू की की पार्टी के प्रवक्ता और एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जरगानार सहित हजारों राजनीतिक कैदियों को छोड़ दिया है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, सोमवार को सैन्य शासक मिन आंग ह्लेन के भाषण के कुछ ही मिनटों बाद सरकारी चैनल ने 5600 से अधिक ऐसे लोगों को मानवीय आधार पर छोड़ने की घोषणा की जिन्हें तख्तापलट विरोधी प्रदर्शन में गिरफ्तार किया गया था या वांटेड थे.

कुछ कार्यकर्ताओं ने इस रिहाई को सत्तारूढ़ सेना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि सुधारने की कोशिश करार दिया क्योंकि हाल ही में आसियान ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए अपने सम्मेलन से जुंटा प्रमुख को बाहर कर दिया.

संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत टॉम एंड्रूज ने ट्विटर पर इस रिहाई की सराहना की लेकिन कहा कि उनकी गिरफ्तारी ही अपमानजनक थी. उन्होंने कहा कि जुंटा ने राजनीतिक कैदियों को हृदय परिवर्तन के कारण नहीं बल्कि दबाव के कारण रिहा किया है.

फरवरी में तख्तापलट कर सैन्य शासन लागू करने के बाद से जुंटा कई बार कैदियों को रिहा कर चुका है. म्यांमार में गिरफ्तारियों और हत्याओं का ब्यौरा रखने वाले अधिक समूह असिस्टेंट असोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स के अनुसार, 1 फरवरी को तख्तापलट के बाद से सुरक्षा बल 1100 लोगों की हत्या कर चुके हैं और आंग सान सु की सहित 9000 ले अधिक लोगों की गिरफ्तारी की है.

टॅग्स :म्यांमारArmyआंग सान सू कीसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

भारतJammu and Kashmir: सैन्य कमांडर ने आतंकवादियों से मुठभेड़ के बीच आतंकवाद रोधी ‘ग्रिड’ की समीक्षा की

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा