लाइव न्यूज़ :

म्यामां चुनावः सू ची की पार्टी ने जीत दावा किया

By भाषा | Updated: November 9, 2020 17:03 IST

Open in App

यांगून, नौ नवंबर (एपी) म्यामां के सत्तारूढ़ नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) पार्टी ने सोमवार को दावा किया कि उसने संसद में पर्याप्त सीट जीत ली है जिससे पूर्ण बहुमत प्राप्त हो गया है और वह सत्ता में बनी रहेगी।

पार्टी ने दावा पेश कर दिया है लेकिन देश के संघीय चुनाव आयोग ने रविवार को हुए मतदान के परिणाम अभी तक जारी नहीं किए हैं।

एनएलडी सूचना समिति के प्रवक्ता मोन्यवा आंग शीन ने कहा, ‘‘मैं अब पुष्टि कर सकता हूं कि हम 322 से अधिक सीटों पर जीत रहे हैं।’’ संसद में 642 सीट है।

मोन्यवा आंग शीन ने कहा, ‘‘हम कुल 377 सीट पर जीतने जा रहे हैं। लेकिन इनकी संख्या इससे भी अधिक हो सकती है।’’

मतदान प्रतिशत को लेकर आधिकारिक विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं और संघीय चुनाव आयोग ने पहले कहा था कि पूरे परिणाम जारी करने में एक हफ्ते का समय लग सकता है।

एनएलडी की जीत की उम्मीद थी लेकिन इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि जातीय अल्संख्यक दलों के साथ इसके संबंध खराब होने के कारण सीटों की संख्या कम हो सकती है, जिनके साथ 2015 के चुनावों में इसका गठबंधन था।

एनएलडी का आकर्षण इसकी नेता आंग सान सू ची की लोकप्रियता पर आधारित है, जो 2015 के चुनावों के बाद स्टेट काउंसिलर के पद के साथ सरकार की मुखिया बनी थीं।

इस चुनाव में एनएलडी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर देश में पांच दशक के सैन्य शासन का अंत किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल