मिसेज वर्ल्ड ने जबरन उतारा मिसेज श्रीलंका का ताज, सिर में भी चोट, जानें क्या है वजह
By दीप्ती कुमारी | Updated: April 7, 2021 19:10 IST2021-04-07T19:10:11+5:302021-04-07T19:10:11+5:30
कोलंबो में हो रहे इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण किया जा रहा था।

कार्यक्रम के आयोजकों ने इस बात की पुष्टि की कि मिसेज डी सिल्वा तलाकशुदा नहीं हैं।
हाल ही में कोलोंबो में आयोजित मिस श्रीलंका 2021 प्रतियोगिता में एक हैरान कर देने वाली नाटकीय घटना घटी। दरअसल 4 अप्रैल को मिस श्रीलंका सौंदर्य 2021 का विजेता मिस वर्ल्ड 2020 और मिस श्रीलंका 2020 कैरोलिन जुरि ने पुष्पिका डी सिल्वा को घोषित किया। इस शो का प्रसारण रूपावाहिनी जोकि श्रीलंका का प्रमुख राष्ट्रीय चैनल है, उसपर प्रसारित किया जा रहा था। कार्यक्रम पहले से तय प्लान के अनुसार तल रहा था लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने सारी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
क्या हुआ था कार्यक्रम
दरअसल पुष्पिका डी सिल्वा को मिस श्रीलंका 2021 घोषित किया गया और उन्हें ताज समारोह के दौरान उनको क्राउन पहनाया गया। तभी अचानक पूर्व मिस वर्ल्ड कैरोलिन मंच पर आईं और उन्होंने कहा कि एक नियम है कि आपको मिस श्रीलंका का ताज पहनने के लिए शादी करना जरूरी है और तलाक नहीं देना है, इसलिए मैं इस ओर अपना पहला कदम उठाते हुए मिस श्रीलंका रनरअप को घोषित करती हूं। उसके बाद पुष्पिका के सिर से जबरदस्ती ताज उतारा गया। ताज उतारने के दौरान उनके सिर पर चोट भी आई. इतने अपमान के बाद पुष्पिका डी सिल्वा मंच से चली गईं।
क्या है नियम
दरअसल नियमानुसार मिस श्रीलंका विजेता का शादीशुदा होना जरूरी है और साथ ही तलाक नहीं देना है और पुष्पिका के बारे में कहा गया कि उन्होंने अपने पति से तलाक लिया है इसलिए वो इस ताज की हकदार नहीं हैं । बाद में पुष्पिका ने अपने फेसबुक पेज पर अपनी चोट के बारे में लिखा और बताया कि उन्होंने तलाक नहीं लिया है।
बस अपने निजी कारणों से वे अपने पार्टनर से अलग रह रही हैं। साथ ही पुष्पिका ने अपने साथ हुए व्यवहार के लिए कानूनी कार्यवाही की बात भी कही। उसके कार्यक्रम के संचालकों ने उनसे माफी मांगी और 6 अप्रैल को शो की इनामी राशि और ताज वापस कर दिया। साथ ही मिस वर्ल्ड कैरोलिन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। तभी से ये घटना मीडिया में सुर्खियों में बनी हुई है ।