लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन आने की पात्रता रखने वाले अधिकांश लोगों को निकाल लिया गया: जॉनसन

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:13 IST

Open in App

लंदन, 26 अगस्त (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि अफगानिस्तान से बड़ी संख्या में ऐसे लोगों को निकाल लिया गया है जो ब्रिटेन आने की पात्रता रखते हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि विमानों से लोगों को लाने के लिहाज से समय तेजी से बीतता जा रहा है। जॉनसन ने कहा कि करीब 15,000 लोग रॉयल एयरफोर्स के विमानों से काबुल हवाईअड्डे से रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने बहुत कम समय में लोगों को वहां से निकाला है और मैं मानता हूं कि इसकी सभी सराहना कर रहे होंगे। हम अन्य लोगों को निकालने के लिए भी हर संभव प्रयास करेंगे।’’ अमेरिकी बलों के काबुल हवाईअड्डा छोड़ने की समयसीमा 31 अगस्त है और अन्य देशों को भी अपने अभियानों का इससे पहले समापन करना होगा। जॉनसन लंदन में उस सैन्य ठिकाने पर गए जहां से निकासी प्रयासों का समन्वय हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी उम्मीद है कि ब्रिटेन महीने के अंत के बाद भी बचाव अभियान जारी रखेगा। उन्होंने तालिबान से अभियान को जारी रखने देने का अनुरोध किया।उन्होंने कहा, तालिबान शासित अफगानिस्तान को अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मदद तथा विकास सहायता देने के लिए एक सबसे महत्वपूर्ण पूर्व शर्त है कि ‘‘जो लोग वहां से निकलना चाहते हैं उन्हें निकलने के लिये सुरक्षित मार्ग मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा