लाइव न्यूज़ :

रूस में कोरोना वायरस के 40 हजार से ज्यादा नए मामले, 1,189 की मौत

By भाषा | Updated: November 3, 2021 19:38 IST

Open in App

मॉस्को, तीन नवंबर (एपी) रूस में कोरोना वायरस के मामले और मौत का आंकड़ा बुधवार को सर्वाधिक स्तर पर रहा। वहीं देश के कई क्षेत्रों ने वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए पाबंदियों की मियाद बढ़ाने की घोषणा की।

रूस के राज्य कोरोना वायरस कार्यबल ने कहा कि एक दिन पहले संक्रमण के 40,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है जो महामारी के शुरुआत के बाद से सबसे ज्यादा है। सात दिनों में पांचवीं बार है जब दैनिक मामलों ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

कार्यबल ने यह भी बताया कि संक्रमण के कारण 1,189 लोगों की मौत हुई है और यह भी नया रिकॉर्ड है।

रूस में पांच दिन का लॉकडाउन लागू है जो सरकार ने कोविड के प्रसार को रोकने के लिए लगाया गया है। पिछले महीने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आदेश दिया था कि अधिकतर कर्मचारी 30 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच काम पर न आएं। उन्होंने क्षेत्रीय सरकारों को जरूरत पड़ने पर इस अवधि में बढ़ोतरी करने के अधिकार दे दिए थे।

राजधानी मॉस्को से करीब 500 किलोमीटर दूर स्थित नोवगोर्ड क्षेत्र के अधिकारियों ने सोमवार को कहा था कि कार्य स्थलों को बंद रखने की मियाद एक और हफ्ते लागू रहेगी। साइबेरिया के टॉम्स्क क्षेत्र और यूराल पर्वत के चेल्याबिंस्क क्षेत्र के अधिकारियों ने बुधवार को पाबंदियों को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है।

टॉम्स्क के गवर्नर सर्गेई ज़्वाचकिन ने कहा कि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए एक हफ्ते के लिए कार्यबंदी करना काफी नहीं है। कम से कम तीन अन्य क्षेत्रों के गवर्नर ने कहा है कि वे कार्यबंदी की अवधि बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।

उधर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रव्यापी स्तर पर कार्यबंदी की अवधि में विस्तार करने का अभी कोई फैसला नहीं किया गया है और जब ऐसा निर्णय लिया जाएगा तो जानकारी दी जाएगी।

रूस में टीकाकरण की दर कम रहने, संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों के उदासीन रवैये तथा सख्त पाबंदियां लगाने के सरकार की अनिच्छा के बीच वायरस के पीड़ितों की संख्या बढ़ी है।

रूस की 35 फीसदी से भी कम आबादी का पूर्ण टीकाककरण हुआ है जबकि रूस ने देश में विकसित कोविड रोधी टीके को अन्य देशों की तुलना में काफी पहले ही मंजूरी दे दी थी।

बहरहाल, रूस में संक्रमण के कुल मामले 86 लाख के पार पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 2.42 लाख है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी