लाइव न्यूज़ :

ईरान के टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट मोहसिन फखरीजादेह का मर्डर, ईरानी विशेषज्ञों ने बताया इजराइल-अमेरिका की साजिश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 29, 2020 16:31 IST

परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह ईरान के रक्षा मंत्रालय के शोधविभाग के प्रमुख थे। मोहसिन फखरीजादेह को ईरान के परमाणु कार्यक्रम का अहम सूत्रधार माना जाता था।

Open in App
ठळक मुद्देमोहसिन फखरीजादेह की ईरान की राजधानी तेहरान में हत्या कर दी गयी।मोहसिन फखरीजादेह ईरान के परमाणु कार्यक्रम के अगुवा वैज्ञानिक थे।

तेहरानः ईरान के टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट मोहसिन फखरीजादेह का मर्डर हो गया है। मोहसिन फखरीजादेह ईरान के रक्षा विभाग के रिसर्च विभाग के हेड थे। 

मोहसिन फखरीजादेह ईरान के शीर्ष वैज्ञानिक थे। ईरान के अंग्रेजी चैनल प्रेस टीवी के अनुसार तेहरान के पास इस घटना को अंजाम दिया गया। ईरान में कुछ साल पहले भी परमाणु वैज्ञानिक मुस्तफा अहमदी रोशन की हत्या की गई थी। 

ईरान के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में अहम स्थान रखने वाले टॉप ईरानी परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की हत्या तेहरान के पूर्व में दामवंद में की गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैज्ञानिक को शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 को दामवंद के अबार्ड क्षेत्र में मार दिया गया।

ईरान के प्रेस टीवी ने एक वीडियो फुटेज जारी करके दावा किया है कि वह मोहसिन फखरीजादेह की हत्या का वीडियो है- 

मोहसिन फखरीजादेह हुसैन विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफेसर थे, वह ईरानी रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बल रसद में एक सीनियर सांइटिस्ट थे। ईरान में पिछले 2 सालों में परमाणु वैज्ञानिक की मौत का ये छठा मामला है।

ईरान के कई नेताओं ने इस हत्या में अमेरिका का हाथ होने का भी दावा किया है। ईरानी मीडिया के अनुसार साल 2010 और 2012 के बीच इज़राइली शासन द्वारा चार ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या कर दी गई थी। ईरानी मीडिया का दावा है कि इजराइली एजेंटों द्वारा आतंक की गतिविधियों को अंजाम दिया गया था।

ईरान के विदेश मंत्री ने आरोप लगाया है कि देश के विघटित सैन्य परमाणु कार्यक्रम से जुड़े एक वैज्ञानिक की हत्या के मामले में इजराइल की भूमिका के ''गंभीर संकेत'' हैं। विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने शुक्रवार को ट्विटर पर यह बयान दिया। हालांकि, इजराइल ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। जरीफ ने ट्विटर पर कहा, '' आतंकवादियों ने एक विख्यात ईरानी वैज्ञानिक की आज हत्या कर दी। यह कायरना कृत्य साजिशकर्ताओं की हताशा को दर्शाता है, जिसमें इजराइल की भूमिका के गंभीर संकेत हैं।''

मोहसिन फखरीजादेह की हत्या पर ईरान के रक्षा मंत्री ने प्रेस टीवी से कहा कि यह जिसने भी यह किया है उसे अमेरिका का समर्थन हासिल है। 

टॅग्स :ईरानअमेरिकाइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा