लाइव न्यूज़ :

टाइम पत्रिका की 100 ‘सबसे प्रभावशाली लोगों’ की सूची में मोदी, ममता और आदर पूनावाला भी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 23:17 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 15 सितंबर टाइम पत्रिका द्वारा जारी 2021 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदर पूनावाला शामिल हैं।

टाइम ने बुधवार को ‘2021 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ की अपनी वार्षिक सूची का खुलासा किया। नेताओं की इस वैश्विक सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और मेगन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल हैं।

‘टाइम’ द्वारा दिए गए मोदी के परिचय में कहा गया है कि एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत के 74 वर्षों में, तीन प्रमुख नेता रहे हैं - जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मोदी। “नरेंद्र मोदी तीसरे नेता हैं जो देश की राजनीति में प्रभावी हैं…।” यह परिचय सीएनएन के पत्रकार फरीद जकारिया ने लिखा है और इसमें आरोप लगाया गया है कि मोदी ने “देश को धर्मनिरपेक्षता से हिंदू राष्ट्रवाद की ओर धकेल दिया है।” परिचय में 69 वर्षीय नेता पर भारत के मुस्लिम अल्पसंख्यकों के “अधिकारों को खत्म करने” और पत्रकारों को कैद करने तथा डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया है।

बनर्जी भी इस सूची में शामिल हैं और उनके परिचय में कहा गया है, “बनर्जी के बारे में कहा जाता है, वह अपनी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस का नेतृत्व नहीं करती हैं - वही पार्टी हैं। सड़क पर उतरकर जुझारू तेवर दिखाने वाली भावना और पितृसत्तात्मक संस्कृति में स्व-निर्मित जीवन उन्हें औरों से अलग बनाता है।”

पूनावाला के परिचय में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी की शुरुआत से, दुनिया के सबसे बड़े टीका निर्माता के 40 वर्षीय प्रमुख ने “इस पल की जरूरत को पूरा करने की कोशिश की।” इसमें कहा गया, “महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, और पूनावाला अब भी इसे समाप्त करने में मदद कर सकते हैं। टीका असमानता गंभीर है, और दुनिया के एक हिस्से में टीकाकरण में देरी के वैश्विक परिणाम हो सकते हैं - जिसमें और अधिक खतरनाक रूपों के उभरने का जोखिम भी शामिल है।”

तालिबान के सह-संस्थापक बरादर का परिचय देते हुए टाइम ने उन्हें ऐसा शांत, रहस्यमय व्यक्ति बताया जो शायद ही कभी सार्वजनिक बयान या साक्षात्कार देते हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला