लाइव न्यूज़ :

मॉडर्ना के कोविड-19 रोधी टीके दूसरी खुराक के पांच महीने बाद भी काफी प्रभावी: अध्ययन

By भाषा | Updated: December 2, 2021 14:49 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस (अमेरिका), दो दिसंबर अमेरिकी औषधि विनिर्माता मॉडर्ना का कोविड-19 रोधी टीका संक्रमण को रोकने में 87 प्रतिशत, गंभीर बीमारी के खिलाफ 95 प्रतिशत और मृत्यु के खतरे को टालने में 98 प्रतिशत तक कारगर है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। ‘द लांसेट रीजनल हेल्थ - अमेरिकाज जर्नल’ में प्रकाशित अनुसंधान ने एक अवलोकन अध्ययन के रूप में मॉडर्ना के कोविड-19 एम-आरएनए टीके की पांच महीने की प्रभावकारिता का मूल्यांकन किया। मॉडर्ना द्वारा वित्त पोषित अध्ययन में हर उम्र, लिंग और नस्ल के आधार पर टीका ले चुके 352,878 लोगों और टीका नहीं लगवाए इतने ही संख्या में लोगों को शामिल किया गया था।

अमेरिका के साउदर्न कैलिफोर्निया में एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल संगठन - कैसर परमानेंट में सहायक अन्वेषक कटिया ब्रुक्सवूर्ट ने कहा, ‘‘यह अनुसंधान संक्रमण, अस्पताल में भर्ती होने और कोविड​​​-19 से मृत्यु के खतरे को कम करने में मॉडर्ना के कोविड​​​​-19 टीके की उच्च प्रभावकारिता का प्रमाण प्रदान करता है।’’

ब्रुक्सवूर्ट ने कहा, ‘‘अध्ययन के महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक यह था कि इसमें 7,00,000 से अधिक वयस्क शामिल थे जो नस्लीय और जातीय रूप से विविध थे। इनमें गंभीर पुरानी बीमारियों, प्रतिरक्षात्मक रूप से संवेदनशील व्यक्तियों को भी शामिल किया गया था।’’

अध्ययन में, टीकाकरण करा चुके लोगों को 18 दिसंबर, 2020 से 31 मार्च, 2021 तक मॉडर्ना के टीके की दो खुराक दी गई। यह पाया गया कि कोविड-19 के खिलाफ टीके की प्रभावकारिता 87 प्रतिशत थी।

उन्होंने कहा कि टीका लेने वाले 13 लोगों और टीका नहीं लिए 182 संक्रमित रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें टीका ले चुके एक मरीज और टीका नहीं लिए 25 मरीजों की मृत्यु हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल