लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तान में PAK ARMY का आतंक, लोगों की हत्या हो रही है, हमें पाकिस्तान से अलग करो, कार्यकर्ताओं ने पोस्टर वार छोड़ा

By भाषा | Updated: September 14, 2019 18:09 IST

बलूच मानवाधिकारी परिषद (बीएचआरसी) की तरफ से यहां के ब्रोकन चेयर स्मारक इलाके में आयोजित ‘बलूचों की हत्या बंद करो’ अभियान ऐसे समय में चलाया गया जब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) का 42वां सत्र चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देब्रोकन चेयर एक स्मारक है जिसे स्विट्जरलैंड के कलाकार डैनियल बरसेट ने बनाया है।बयान जारी कर कहा, ‘‘पाकिस्तान के अंदर बलूचिस्तान सबसे पिछड़ा इलाका है।

बलूचिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने बलूचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा ‘‘घोर मानवाधिकार उल्लंघनों’’ को उजागर करने के लिए जिनेवा में पोस्टर अभियान चलाया।

बलूचिस्तान में ‘‘लोगों का लापता होना और उनकी हत्या’’ आम बात हो गई हैं। बलूच मानवाधिकारी परिषद (बीएचआरसी) की तरफ से यहां के ब्रोकन चेयर स्मारक इलाके में आयोजित ‘बलूचों की हत्या बंद करो’ अभियान ऐसे समय में चलाया गया जब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) का 42वां सत्र चल रहा था।

ब्रोकन चेयर एक स्मारक है जिसे स्विट्जरलैंड के कलाकार डैनियल बरसेट ने बनाया है। जिनेवा में कई प्रदर्शन और धरने इसी इलाके में आयोजित किए जाते हैं। बीएचआरसी ने बयान जारी कर कहा, ‘‘पाकिस्तान के अंदर बलूचिस्तान सबसे पिछड़ा इलाका है।

पाकिस्तान और चीन के लोगों के जीवन में सुधार के उद्देश्य से लाई गई परियोजना चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर ने इस पिछड़ेपन को और बढ़ाया ही है और इससे पाकिस्तान को बलूच क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में मौजूद संसाधनों के दुरुपयोग और उससे लाभ कमाने का अवसर प्रदान किया है।’’

इसने कहा कि आधिकारिक तौर पर जिसे द्विपक्षीय संपर्क, निवेश और वाणिज्य को बढ़ावा देने का प्रयास बताया जा रहा है वह वास्तव में राज्य की तरफ से प्रायोजित ‘‘सांस्कृतिक तबाही’’ है। पोस्टर अभियान में ‘‘काफी संख्या में लोगों के लापता होने और उनकी हत्याएं किए जाने’’ को उजागर किया गया है।

बीएचआरसी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान की सेना गांवों में कत्लेआम करती है और वहां आग लगा देती है ताकि चीन की कॉलोनियों को वहां बसाया जा सके। बलूचिस्तान के जिन लोगों के घर नष्ट कर दिए गए हैं उन्हें पाकिस्तानी सेना के शिविरों के पास दयनीय हालत में रहने के लिए बाध्य किया जा रहा है।’’ 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानअफगानिस्तानचीनइंडियासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?