लाइव न्यूज़ :

इराक में अमेरिकी दूतावास के पास पर गिरे 12 मिसाइल, अमेरिका ने कहा- ईरान से दागा गया

By विनीत कुमार | Updated: March 13, 2022 08:14 IST

इराक के उत्तरी शहर इरबिल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास कई मिसाइलें गिरी हैं। इसे लेकर एक अमेरिकी रक्षा अधिकारियों का कहना है कि इसे ईरान से लॉन्च किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देइराक के उत्तरी शहर इरबिल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास गिरी करीब 12 मिसाइलें।इराक और अमेरिकी अधिकारियों के इस मामले पर अलग-अलग बयान।एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि अभी भी निश्चित नहीं है कि कितनी मिसाइलें दागी गईं और वे असल में कहां गिरीं।

बगदाद: इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि रविवार को इराक के उत्तरी शहर इरबिल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास करीब 12 मिसाइलों से हमला किया गया। वहीं, एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि शहर में पड़ोसी ईरान से मिसाइलें दागी गई हैं।

इस घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इराक और अमेरिकी अधिकारियों ने हमले और इससे हुए नुकसान के बारे में अलग-अलग विवरण दिए है। एबीसी न्यूज के अनुसार एक दूसरे अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि किसी भी अमेरिकी सरकारी सुविधा को कोई नुकसान नहीं हुआ है और इस बात का कोई संकेत नहीं है कि लक्ष्य वाणिज्य दूतावास भवन ही था, जो अभी नया बना है और वर्तमान में खाली है।

बगदाद में एक इराकी अधिकारी ने पहले कहा था कि कई मिसाइलों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को निशाना बनाया और यही इस हमले का लक्ष्य था। बाद में, कुर्दिस्तान के विदेशी मीडिया कार्यालय के प्रमुख लॉक गाफरी ने कहा कि कोई भी मिसाइल अमेरिकी दूतावास पर नहीं गिरा और इसके आसपास के क्षेत्रों में यह गिरा है।

वहीं, अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि यह अभी भी निश्चित नहीं है कि कितनी मिसाइलें दागी गईं और वे वास्तव में कहां गिरीं। हलांकि किसी भी अधिकारी ने अपना नाम सार्वजनिक नहीं करने को कहा और न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस से गोपनियता की शर्त पर बात की।

बैलिस्टिक मिसाइलें ईरान की ओर से दागी गई?

इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि हमले से किसी के हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि हमला आधी रात के ठीक बाद हुआ और क्षेत्र में कुछ चीजों को नुकसान हुआ है। इराकी अधिकारियों में से एक ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइलें ईरान से दागी गईं। हालांकि उसने विस्तृत जानकारी नहीं दी। अमेरिकी अधिकारी ये पुष्टि नहीं कर सके हैं कि मिसाइल किस प्रकार का था।

टॅग्स :अमेरिकाईरानइराक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा