रूस में पारा पहुंचा माइनस 67 डिग्री, तस्वीरों में देखें दुनिया के 5 सबसे ठंडे शहर

By गुलनीत कौर | Published: January 18, 2018 11:04 AM2018-01-18T11:04:46+5:302018-01-18T11:08:02+5:30

चीन के हार्बिन शहर को 'आइस सिटी' के नाम से जाना जाता है। ठंड में यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 44 डिग्री सेल्सियस रहता है।

minus 67 degree temperature reached in russia also know other coldest cities of the world | रूस में पारा पहुंचा माइनस 67 डिग्री, तस्वीरों में देखें दुनिया के 5 सबसे ठंडे शहर

रूस में पारा पहुंचा माइनस 67 डिग्री, तस्वीरों में देखें दुनिया के 5 सबसे ठंडे शहर

रूस के युकतिया शहर में पारा माइनस 67 डिग्री पहुंच गया है। जिसके चलते आखिरकार स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यहां विद्यार्थी माइनस 47 डिग्री में भी स्कूल जा रहे थे, लेकिन मंगलवार को तापमान के अचानक गिर जाने से स्कूल बंद कर दिए गए। सोशल मीडिया पर इतनी भीषण ठंड के कारण यहां के लोगों की आईलैश पर जमी बर्फ की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

इन तस्वीरों को देख मन में एक रोमांच जरूर पैदा होता है और यह जानने की उत्सुकता बनती है कि आखिर कैसे लोग इतनी ठंड में जीते होंगे। युकतिया के अलावा रूस के कई अन्य शहर है जहां ठंड में पारा औसतन माइनस 30 डिग्री सेल्सियस रहता है। लेकिन दुनिया भर में रूस अकेला ऐसा शहर नहीं है, इसके अलावा भी कई अन्य शहर हैं जो अपने रिकॉर्ड तोड़ न्यूनतम तापमान के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं उन शहरों के बारे में:

डुडिंका, रूस

लिस्ट में पहले नंबर पर रूस का ही फेमस शहर डुडिंका है। यह शहर ग्लोब के आर्कटिक वृत्त पर स्थित है। 20 हजार की जनसंख्या वाले इस शहर का ठंड में औसतन तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस रहता है जो कि और घटकर माइनस 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। यहां का उच्चतम तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस होता है। 

हार्बिन, चीन

चीन के उत्तर पूरी इलाके में बसा हार्बिन शहर भी दुनिया के सबसे ठंडे शहरों में से एक है। 10 मिलियन की आबादी वाले इस शहर को 'आइस सिटी' के नाम से जाना जाता है। यहां जनवरी के महीने में पारा माइनस 22 से माइनस 24 डिग्री सेल्सियस तो रहता ही है लेकिन सर्दी और बढ़ जाने पर यह गिरकर माइनस 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। 

विनिपेग, कनाडा

कनाडा के कई शहर अपनी भीषण ठंड के लिए जाने जाते हैं, जिनमें से एक है विनिपेग। यहां का नार्मल तापमान माइनस 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहता है। ठंड बढ़ जाने से यह माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। 

याकुत्स्क, रूस

रूस के शाखा रिपब्लिक में स्थित है याकुत्स्क शहर, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां सबसे कड़ी ठंड पड़ती है। यह शहर ग्लोब पर आर्कटिक सर्किल से केवल 100 मीटर की दूरी पर ही बसा है। ठंड में यहां का नार्मल तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहता है लेकिन जैसी ही ठंड बढ़ती है यह तापमान तेजी से गिरकर 64 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड को छू जाता है। 

येलो नाइफ, कनाडा

कनाडा की सुन्दर 'ग्रेट स्लेव लेक' के पास बसा है येलो नाइफ शहर। जनवरी की शुरुआत में यहां का नार्मल तापमान माइनस 32 डिग्री सेल्सियस तक होता है लेकिन फरवरी आने तक पारा माइनस 51 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। 

Web Title: minus 67 degree temperature reached in russia also know other coldest cities of the world

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे