लाइव न्यूज़ :

सीमा विवाद को लेकर माइक पोम्पियो ने चीन को जमकर लताड़ा, चीनी घुसपैठ पर भारत के जवाबी कार्रवाई यूं की तारीफ

By स्वाति सिंह | Updated: July 8, 2020 21:34 IST

भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर पोम्पियो ने कहा, 'मैंने इस संबंध में विदेश मंत्री एस जयशंकर से कई बार बात की है।

Open in App
ठळक मुद्देसीमा विवाद को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीन को जमकर लताड़ा। पोम्पियो ने कहा, 'सभी अघोषित कम्युनिस्ट शासकों की तरह बीजिंग भी किसी दुश्मन से ज्यादा अपने लोगों की आजाद सोच से डरता है।

वॉशिंगटन: अमेरिका चीन पर लगातार हमलावर हो रहा है। बुधवार को सीमा विवाद को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीन को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि चीन का कोई भी पड़ोसी देश ऐसा नहीं है जिसके साथ उसका सीमा विवाद न हो। हाल में ही चीन ने भूटान के साथ भी अपने सीमा विवाद का जिक्र किया है। उन्होंने लद्दाख में चीनी घुसपैठ को लेकर भारत के जवाबी कार्रवाई की भी जमकर तारीफ की।

पोम्पियो ने कहा, 'सभी अघोषित कम्युनिस्ट शासकों की तरह बीजिंग भी किसी दुश्मन से ज्यादा अपने लोगों की आजाद सोच से डरता है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ विश्वसनीयता की बड़ी समस्या है। वे दुनिया को इस वायरस के बारे में असलियत बताने में असफल रहे जिसकी वजह से सैकड़ों हजारों लोगों की मौत हुई।'

पोम्पियो ने भारत और चीन के गतिरोध को लेकर कही ये बात 

वहीं, भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर पोम्पियो ने कहा, 'मैंने इस संबंध में विदेश मंत्री एस जयशंकर से कई बार बात की है। चीन ने इस मामले में अविश्वसनीय रूप से आक्रामक कार्रवाई की और भारतीयों ने उस पर बेहतरीन प्रतिक्रिया दी। बता दें कि इस समय भारत-चीन सीमा पर वार्ताओं के कई दौर के बाद दोनों देशों की सेनाओं के पीछे हटने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

टिकटॉक को लेकर अमेरिका गंभीर

पोम्पियो ने चाइनीज ऐप टिक-टॉक को बैन करने को लेकर कहा, 'मैं इसे व्यापक संदर्भ में रखना चाहता हूं। हम अमेरिकी नागरिकों की गोपनीयता और उनके डेटा की रक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हम अमेरिकी लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए इसका निरंतर मूल्यांकन कर रहे हैं।'

अब भूटान के साथ सीमा विवाद

पोम्पियो ने कहा कि चीन ने हाल ही में भूटान के साथ एक सीमा विवाद दायर किया था। हिमालय की पर्वत श्रेणियों से लेकर वियतनाम के जलक्षेत्र के सेनककु द्वीपों और उससे आगे तक का यह विवाद है। बीजिंग के पास क्षेत्रीय सीमा विवादों को भड़काने का एक पैटर्न है। दुनिया को चीन को इस तरह की बदमाशी करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट