लाइव न्यूज़ :

एमएच 17 मामला: संदिग्ध ने यूक्रेन के विद्रोहियों का हाथ होने से इनकार किया

By भाषा | Updated: June 19, 2019 23:38 IST

नीदरलैंड के नेतृत्व में की गई अंतरराष्ट्रीय जांच के जांचकर्ताओं ने कहा कि वे रूसी नागरिक इगोर गिरकिन, सर्जेय दुबिन्स्कीय और ऑलेग पुलातोव और यूक्रेन के लियोनिद खरचेनको पर मलेशिया की एयरलाइन के विमान को मार गिराने के मामले में मुकदमा चलाएंगे।

Open in App

यूक्रेन के आसमान में मलेशिया एयरलाइन की उड़ान एमएच17 को कथित रूप से मार गिराने के मामले में मुख्य संदिग्ध के तौर पर नामजद किए गए व्यक्ति ने बुधवार को विमान पर मिसाइल हमला करने के पीछे रूस समर्थित अलगाववादियों का हाथ होने से इनकार किया।

इस विमान में सवार 298 लोगों की मौत हो गई थी। इगोर स्ट्रेल्कोव ने रूस की इंटरफैक्स समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘ मैं इतना कह सकता हूं कि बागियों ने बोइंग विमान को नहीं गिराया है।’’ इगोर स्ट्रेल्कोव को इगोर गिरकिन के नाम से भी जाना जाता है। अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ताओं ने बुधवार को कहा कि वे जुलाई 2014 में एमएच 17 को मार गिराने के मामले में तीन रूसी और यूक्रेन के एक संदिग्ध के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर रहे हैं।

नीदरलैंड के नेतृत्व में की गई अंतरराष्ट्रीय जांच के जांचकर्ताओं ने कहा कि वे रूसी नागरिक इगोर गिरकिन, सर्जेय दुबिन्स्कीय और ऑलेग पुलातोव और यूक्रेन के लियोनिद खरचेनको पर मलेशिया की एयरलाइन के विमान को मार गिराने के मामले में मुकदमा चलाएंगे। डच अभियोजक फ्रेड वेस्टरबेके ने कहा कि वे घातक हथियार बीयूके टेलार को पूर्वी यूक्रेन में लाने के सिलसिले में चार लोगों को जवाबदेह ठहराएंगे।

मृतकों के रिश्तेदारों ने पहले पत्रकारों को बताया था कि चार लोगों पर नीदरलैंड की अदालत में नौ मार्च 2020 से मुकदमा चलेगा। इन चार व्यक्तियों पर मुकदमा उनकी गैरहाजिरी में चलने की संभावना है, क्योंकि रूस सुनवाई के लिए अपने नागरिकों को विदेश जाने की इजाजत नहीं देता है। माना जाता है कि गिरकिन मॉस्को में रहता है और वह सबसे हाई प्रोफाइल संदिग्ध है गिरकिन ने इंटरफैक्स एजेंसी से कहा कि वह मामले में गवाही नहीं देगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं तो इस मामले पर टिप्पणी ही नहीं करना चाहता हूं। न मैं और न ही कोई अन्य बागी (इस घटना में) शामिल हैं।’’ गौरतलब है कि एम्स्टर्डम से कुआलालंपुर जा रही एमएच 17 उड़ान को पूर्वी यूक्रेन के ऊपर एक मिसाइल से कथित रूप से मार गिराया गया था। 

टॅग्स :मलेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं?, भारत और मलेशिया के बीच 11 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, वीडियो

विश्वPM Modi in Malaysia: अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार..., मलेशिया और भारत का संयुक्त बयान जारी; जानें पीएम मोदी और PM इब्राहिम की बातचीत के बारे में

विश्व'भारत जल्द ही मलेशिया में नया दूतावास खोलेगा': कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

क्रिकेटU19 Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को 315 रनों से रौंदा, दीपेश देवेंद्रन ने झटके 5 विकेट, विरोधी टीम 93 रनों पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल