लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको के दो राज्यों में ढेर में पड़े मिले 30 शव, पुलिस को गैंगवार का शक, जांच जारी

By भाषा | Updated: June 27, 2020 10:35 IST

मेक्सिको में बेलगाम होते अपराधिक हिंसा का एक अलग रूप देखने को मिला है। यहां दो अलग-अलग राज्यों में पुलिस में 30 शव मिले हैं। साथ ही 24 बंदूकधारियों द्वारा पुलिस पर हमला करने का भी मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देमेक्सिको पुलिस को दो राज्यों में मिले 30 शव, केवल फ्रेसनिलो शहर में 14 लोगों के शवपुलिस को गैंगवार का शक, मामले की जांच अभी जारी है, इस बीच पुलिस पर भी हमला हुआ

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में संगठित अपराध हिंसा का चौंकाने वाला और नृशंस रूप देखने को मिला है जहां पुलिस को दो राज्यों में 30 लोगों के शव पड़े मिले हैं। पुलिस ने बताया कि जाकाटेकस के फ्रेसनिलो शहर में 14 लोगों के शव सड़क किनारे पड़े मिले। इसी बीच, बंदूकधारियों ने मेक्सिको सिटी के पुलिस प्रमुख के बख्तरबंद वाहन पर हमला कर दिया।

24 बंदूकधारियों ने मेक्सिको शहर पुलिस प्रमुख उमर गारसिया हरफुच पर .50 कैलिबर स्नाइपर रायफलों और ग्रेनेड से घात लगाकर हमला किया। इस हमले में हरफुच घायल हो गए। इस दौरान उनके दो सुरक्षाकर्मियों और पास से गुजर रही एक महिला की मौत हो गई। जाकाटेकस पुलिस ने सड़क किनारे पड़े शवों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन तस्वीरों में दिख रहा है कि शवों को कंबलों में लपेटकर और टेप से बांधकर फेंका गया है।

यह जानकारी शुक्रवार को मिली। इससे पहले पुलिस ने बताया कि उसे सिनालोआ राज्य के कुलियाकान शहर में एक ग्रामीण क्षेत्र के निकट एक छोटे ट्रक में सैन्य वर्दी पहने सात लोगों के शव मिले।

इसके निकट के क्षेत्र में भी पुलिस को नौ लोगों के शव मिले, जिनमें से कम से कम एक शव के पास से रायफल मिली है। राज्य पुलिस प्रमुख क्रिस्टोबल कास्टानेडा ने कहा, ‘स्पष्ट रूप से यह इलाके में दो संगठित समूहों के बीच हुए संघर्ष का मामला है।’

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा