लाइव न्यूज़ :

#MeToo गूगल के सैकड़ों कर्मचारियों ने किया वॉकआउट, कंपनी पर आरोपी को बचाने का लग रहा है आरोप

By भाषा | Updated: November 2, 2018 03:26 IST

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट आने के बाद सुंदर पिचाई ने गूगल के कर्मचारियों से मुलाकात की है। रिपोर्ट में यह कहा गया था कि गूगल के एक वरिष्ठ कर्मचारी एंड्रॉयड निर्माता एंडी रुबीन को कंपनी छोड़ने के समय नौ करोड़ डॉलर का पैकेज दिया गया है जबकि उन पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप हैं और गूगल ने यौन उत्पीड़न के अन्य दावों पर पर्दा डालने का काम किया।

Open in App

भारत समेत दुनियाभर में गूगल के कार्यालयों में सैंकड़ों कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ कंपनी के बर्ताव और यौन दुराचार के आरोपी वरिष्ठ कार्यकारियों के साथ नरमी के खिलाफ बृहस्पतिवार को अप्रत्याशित श्रृंखलाबद्ध वाकआउट किया।‘गूगल वाकआउट’ नामक इस वाकआउट से पहले न्यूयार्क टाईम्स की खोजी रिपोर्टिंग में सालों से यौन उत्पीड़न के आरोपों, आरोपी कार्यकारियों को लाखों डॉलर का पैकेज दिये जाने, इन मामलों में पारदर्शिता के अभाव का ब्योरा आया था।कर्मचारी उन तौर तरीकों में अहम बदलाव की मांग कर रहे हैं जिससे यौन कदाचार के आरोपों से निपटा जाता है। उनमें जबरन सुलह को समाप्त करने की भी मांग है ताकि पीड़िता के लिए मुकदमा चलाना संभव हो सके।सिल्कन वैली के कर्मचारियों के लिए जबरन सुलह एक आम व्यवस्था है जिसके तहत किसी भी विवाद को अदालत जैसे बाहरी तरीकों के बजाय अंदरुनी ढंग से निपटाया जाता है।असमान वेतन और लैंगिक प्रतिनिधित्व का अभाव भी कर्मचारियों की चिंताओं में शामिल थे।गूगल के प्रमुख कार्यकारी सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों से कहा कि वह प्रदर्शन करने के उनके अधिकारों का समर्थन करते हैं।भारतीय मूल के अमेरिकी शीर्ष कार्यकारी ने कहा, ‘‘कल हमने गूगल कर्मचारियों को पता लग जाने दिया कि हम बृहस्पतिवार के लिए बनायी गयी गतिविधियों की योजना से वाकिफ हैं और यह कि कर्मचारियों को जो समर्थन चाहिए, वह उन्हें मिलेगा यदि वे उसमें हिस्सा लेना चाहें ।’’ इस संबंध में संपर्क करने पर गूगल प्रवक्ता ने पीटीआई भाषा से बातचीत में इसकी पुष्टि की कि भारत में 150 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। ये कर्मचारी हैदराबाद, गुड़गांव और मुम्बई कार्यालयों से थे।पिचाई ने कहा कि उन्हें कई कर्मचारियों ने कार्य के दौरान अनुचित व्यवहार के बारे में बताया। उन्होंने कहा ‘‘पिछली कार्रवाइयों तथा इसके कारण कर्मचारियों को जो पीड़ा हुई, इसके लिये मुझे बेहद अफसोस है।’’ पिचाई ने संदेश में कहा, ‘‘कंपनी का सीईओ होने के नाते व्यक्तिगत रूप से यह मेरे लिये महत्वपूर्ण हो जाता है कि हमलोग अनुचित व्यवहार पर कड़ा रुख अपनायें।’’ उन्होंने कहा कि गूगल ने पिछले दो साल में यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते 13 वरिष्ठ कार्यकारियों समेत 48 कर्मचारियों को निकाला है।‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ में पिछले सप्ताह इस मुद्दे पर रिपोर्ट आने के बाद पिचाई ने गूगल के कर्मचारियों से मुलाकात की है। रिपोर्ट में यह कहा गया था कि गूगल के एक वरिष्ठ कर्मचारी एंड्रॉयड निर्माता एंडी रुबीन को कंपनी छोड़ने के समय नौ करोड़ डॉलर का पैकेज दिया गया है जबकि उन पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप हैं और गूगल ने यौन उत्पीड़न के अन्य दावों पर पर्दा डालने का काम किया।बहरहाल रूबीन के प्रवक्ता सैम सिंगर ने इन आरोपों को खारिज किया है।

टॅग्स :# मी टूगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल