लाइव न्यूज़ :

अमेरिका पहुंचकर मेलानिया ने शेयर किया ताजमहल दौरे का वीडियो, डोनाल्ड ट्रंप भी दिखे साथ

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 27, 2020 13:07 IST

डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी और 25 फरवरी को भारत दौरे पर थे। यहां वह अपनी पत्नी व अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद के साथ आए थे। यहां उन्होंने 'नमस्‍ते ट्रंप' कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमेलानिया ने ताजमहल की एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वह डोनाल्ड ट्रंप के साथ खड़े दिख रही हैं।डोनाल्ड ट्रंप अपने भारत दौरे पर 24 फरवरी को पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल घूमने गए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने ताजमहल दौरे का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मेलानिया के साथ डोनाल्ड ट्रंप भी दिख रहे हैं। वीडियो मेलानिया ने 27 फरवरी की सुबह शेयर की है। डोनाल्ड ट्रंप अपने भारत दौरे पर 24 फरवरी को पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल घूमने गए थे। डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद के साथ 24 और 25 फरवरी को भारत में थे। 

मेलानिया ट्रंप ने जो वीडियो शेयर किया है वह 47 सेकेंड का है। वीडियो में मेलानिया के साथ ट्रंप ताजमहल को घूमकर देखते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में ताजमहल पर की गई नक्काशी को भी काफी खूबसूरती से दिखाया गया है। वीडियो टूर गाइड नितिन कुमार की भी झलक देखने को मिल रही है। 

वीडियो को शेयर कर मेलानिया ने लिखा है- दुनिया के सातवें अजूबों में से एक ताजमहल breathtaking।

मेलानिया ने एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वह डोनाल्ड ट्रंप के साथ खड़े दिख रही हैं। 

डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी और 25 फरवरी को भारत दौरे पर थे। यहां वह अपनी पत्नी व अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद के साथ आए थे। 24 फरवरी को वह सीधे अहमादाबाद पहुंचे। जहां  सरदार वल्‍लभ भाई पटेल अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे साबरमती आश्रम गए। साबरमती आश्रम ट्रंप मेलानिया के साथ मोटेरा स्‍टेडियम में सवा लाख लोगों की मौजूदगी में उन्‍होंने 'नमस्‍ते ट्रंप' कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जनता को संबोधित किया। उसके बाद वह ताजमहल गएं और फिर दिल्ली आएं। 

टॅग्स :मेलानिया ट्रंपडोनाल्ड ट्रम्पडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राताज महल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका