लाइव न्यूज़ :

मेहुल चोकसी के वकील ने कथित अपहरण में कैरीबियाई समुदाय से हस्तक्षेप की अपील की

By भाषा | Updated: June 29, 2021 00:33 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 28 जून पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़े धन शोधन मामले और धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील माइकल पोलक ने उसके एंटीगुआ का नागरिक होने के नाते सोमवार को कैरीबियाई समुदाय से कथित अपहरण के मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की।

लंदन में जस्टिस अब्रॉड के निदेशक पोलक ने चोकसी का मुद्दा उठाने के लिए कैरेबियाई समुदाय को इस संबंध में पत्र लिखा है। पोलक ने चोकसी के कथित अपहरण मामले में स्कॉटलैंड यार्ड से जांच का अनुरोध किया है। एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने पिछले सप्ताह देश की संसद को स्पष्ट रूप से बताया था कि उन्हें ब्रिटेन की जांच एजेंसी से इस संबंध में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

हालांकि पोलक ने दावा किया कि चोकसी (62) को एंटीगुआ में एक विला में बुलाया गया, फिर उसकी पिटाई की गई। उन्होंने दावा किया कि चोकसी को एक व्हीलचेयर से बांध दिया गया और फिर समुद्र के रास्ते डोमिनिका की ओर भेज दिया गया था, जो देश के कानून का उल्लंघन है और कैरीबियाई समुदाय के लिए एक बड़ी परीक्षा है।

लंदन के वकील पोलक ने कहा कि चोकसी को एंटीगुआ से अपहरण करके डोमिनिका ले जाए जाने की घटना ने कैरीबियाई देशों की ओर विश्व का ध्यान आकृष्ट किया और ‘‘हमने इस संगठन (कैरीबियाई देशों के संगठन कैरीकॉम) से इस मानवधिकार उल्लंघन के बारे में अब तक कुछ नहीं सुना है।’’

उन्होंने कहा कि संगठन के महासचिव इर्विन लारोस्क से मिलने के लिए एक अनुरोध किया गया है। गौरतलब है कि चोकसी डोमिनिका में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोपों का सामना कर रहा है और वह 30 मई से अस्पताल में भर्ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब