लाइव न्यूज़ :

मुंबई हमले पर मेरे बयान को मीडिया ने गलत तरीके से पेश किया- नवाज शरीफ

By भारती द्विवेदी | Updated: May 14, 2018 00:34 IST

शरीफ के प्रवक्ता ने कहा है- ‘शुरू में भारतीय मीडिया ने नवाज शरीफ के बयान की गलत व्याख्या की। पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया ने भी अनजाने में भारतीय मीडिया के दुष्प्रचार को बल दिया है।'

Open in App

नई दिल्ली, 14 मई: साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले पर अपने कबूलनामे को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ चौतरफा आलोचना के शिकार हो रहे हैं। हर तरफ से हो रही आलोचन के बाद नवाज शरीफ ने अब दावा किया है कि मीडिया ने उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया है। 

शरीफ के प्रवक्ता ने कहा है- ‘शुरु में भारतीय मीडिया ने नवाज शरीफ के बयान की गलत व्याख्या की। दुर्भाग्य से बयान के सभी तथ्यों को जाने बगैर पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के एक वर्ग ने भी जानबूझकर या अनजाने में ना सिर्फ इसकी पुष्टि की बल्कि भारतीय मीडिया के दुष्प्रचार को बल दिया।’ 

वहीं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता शेरी रहमान ने नवाज शरीफ के बयान की निंदा करते हुए कहा है- ' नवाज शरीफ ने ये बयान देकर नरेंद्र मोदी की बात को सही साबित कर दिया है। हमारी पार्टी इस बयान की कड़ी निंदा करती है। पाकिस्तान के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। पाकिस्तान ने हमेशा ही 26/11 मुंबई हमले की ट्रायल्स में भारत की मदद की है।'

बता दें कि 11 मई को पाकिस्तान के अखबार 'द डॉन' को दिए इंटरव्यू में शरीफ ने कहा था- 'आतंकवादी संगठन पाकिस्तान में सक्रिय हैं। क्या हमें उन्हें सीमा पार कर के मुंबई में घुसकर 150 लोगों को मारने का ऑर्डर दे सकते हैं? क्या कोई इस सवाल का जवाब दे सकता है? हम तो पूरा मुकदमा भी नहीं चलने देते।' अपने इंटरव्यू में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज (68) ने ये भी कहा था कि पाकिस्तान ने खुद को अलग-थलग कर लिया है। 

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला