लाइव न्यूज़ :

मी टू अभियान : बीजिंग की अदालत में दो साल की देरी के बाद यौन उत्पीड़न के मामले की होगी सुनवाई

By भाषा | Updated: December 1, 2020 16:59 IST

Open in App

ताइपे, एक दिसंबर (एपी) चीन के सरकारी टेलीविजन में इंटर्नशिप का अनुभव झोउ जियाओजुआन के लिए काफी कड़वा रहा। टीवी में काम करने के दौरान एक होस्ट ने उनका उत्पीड़न किया और आवाज उठाने पर उन्हें अपनी शिकायत वापस लेने के लिए उन पर दबाव बनाया गया।

झोउ ने 2018 में एक मामला दर्ज कराया और यौन उत्पीड़न के खिलाफ वैश्विक ‘मी टू’ मुहिम में शामिल हो गयीं। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने शिकायत वापस लेने के लिए कई बार उन पर दबाव बनाया। झोउ सुनवाई के लिए दो साल तक इंतजार करती रहीं जबकि कार्यक्रम के होस्ट ने भी मानहानि का एक मामला दर्ज करवा दिया।

अब झोउ के मामले पर बुधवार को बीजिंग की एक अदालत में सुनवाई होगी । यह घटना दिखाती है कि चीनी महिलाएं तमाम दबाव के बावजूद यौन उत्पीड़न के बारे में खुलकर आवाज उठा रही हैं ।

झोउ ने कहा, ‘‘यौन उत्पीड़न के कम ही मामले अदालतों तक पहुंच पाते हैं । हमें उम्मीद है कि हर मामला हमें आगे बढ़ाने वाला होगा।’’

वैश्विक स्तर पर ‘मी टू’ मुहिम के जोर पकड़ने के बाद चीन में भी महिलाओं को उत्पीड़न के खिलाफ बोलने का साहस मिला। हालांकि, यह मुहिम ऐसे वक्त शुरू हुई थी जब राष्ट्रपति शी चिनफिंग की सरकार असहमति के स्वर को दबाने के लिए अपना अभियान तेज कर रही थी।

झोउ ने आरोप लगाया था कि सरकारी चैनल सीसीटीवी के होस्ट झू जून ने 2014 में जबरन उन्हें पकड़ लिया और चुंबन लिया । झोउ ने झू से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने और 50,000 युआन का मुआवजा देने को कहा है। झोउ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा था कि यह घटना उस वक्त हुई थी जब वह ड्रेसिंग रूम में थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?