लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः मैकडॉनल्ड्स के सभी रेस्तरां में मास्क पहनना अनिवार्य, नियम फॉलो नहीं करने वाले को एक अगस्त से नहीं मिलेगी एंट्री

By भाषा | Updated: July 25, 2020 10:26 IST

मैकडॉनल्ड यूएसए अध्यक्ष जो एर्लिंगर और ‘नेशनल फ्रेंचाइजी लीडरशिप अलायंस’ के मार्क सालेबरा ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘हमारे सभी कर्मियों और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में मैकडॉनल्ड्स के सभी रेस्तरां में प्रवेश के समय मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया जाएगा। यह फैसला एक अगस्त से लागू होगा।

न्यूयॉर्कः अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर देश में मैकडॉनल्ड्स के सभी रेस्तरां में प्रवेश के समय मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया जाएगा। इस बारे में घोषणा शुक्रवार को की गई और यह फैसला एक अगस्त से लागू होगा। मैकडॉनल्ड कॉर्प भी अब उन कंपनियों में शामिल हो गया है, जिन्होंने पिछले एक सप्ताह में अपने ग्राहकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया है।

इससे पहले वालमार्ट, टार्गेट और कोल्स जैसी कंपनियां ऐसा कर चुकी हैं। मैकडॉनल्ड यूएसए अध्यक्ष जो एर्लिंगर और ‘नेशनल फ्रेंचाइजी लीडरशिप अलायंस’ के मार्क सालेबरा ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘हमारे सभी कर्मियों और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।’’ 

इधर, व्हाइट हाउस के कोरोना वायरस प्रतिक्रिया समन्वयक डॉ डी. बिर्क्स ने कहा है कि दक्षिणी राज्यों में हाल के समय में बढ़े मामले उत्तरी हिस्से में भी देखने को मिल सकते हैं। बिर्क्स ने एनबीसी के टूडे शो में कहा, ‘‘वायरस के उत्तर की ओर पूरी तरह से मुड़ने से पहले हमें अब अपने व्यवहार में बदलाव करना होगा। ’’

न्यूयार्क शहर कोविड-19 महामारी से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में एक है। लेकिन सख्त लॉकडाउन के बाद वहां प्रतिदिन होने वाली मौत की दर में कमी आई है। हालांकि, दक्षिणी राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं। दक्षिणी कैरोलाइना, जॉर्जिया और फ्लोरिडा सहित अमेरिका के दक्षिणी प्रांतों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

पिछले महीने 10 दिनों में दक्षिणी पश्चिमी प्रांत एरिजोना के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सात दिन में 3,000 से अधिक मामले दर्ज किये। एरिजोना के मरीकोपा काउंटी में अब तक एक लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 1,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल