लाइव न्यूज़ :

Coronavirus पर न्यूयॉर्क मेयर बोले-महामारी से लड़ने के लिए निर्णायक साबित हो सकता है मई का महीना

By भाषा | Updated: April 24, 2020 17:21 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से लड़ने के लिए मई का महीना 'निर्णायक' साबित होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 2,63,460 मामले न्यूयॉर्क में सामने आए हैं और 15,500 लोगों की इससे जान जा चुकी है। आने वाले सप्ताह और महीनों में शहर को धीरे-धीरे दोबारा खोलने की योजना है और इसमें नमूनों की जांच एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने कहा कि मई कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ लड़ाई में शहर के लिए एक 'निर्णायक' महीना साबित होगा और न्यूयॉर्क के लोग सामाजिक दूरी बनाने, मास्क पहनने जैसे उपायों को लेकर यदि 'अनुशासन' दिखाते रहे तो सितम्बर तक चीजें काफी हद तक पटरी पर लौट आएंगी। अमेरिका में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 2,63,460 मामले न्यूयॉर्क में सामने आए हैं और 15,500 लोगों की इससे जान जा चुकी है। 

उन्होंने कहा कि आने वाले सप्ताह और महीनों में शहर को धीरे-धीरे दोबारा खोलने की योजना है और इसमें नमूनों की जांच एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि संक्रमण दर में वृद्धि तो नहीं हो रही। मेयर ने बृहस्पतिवार को एक रेडियो शो में कहा, 'यकीनन जांच एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.... मई में हम अधिक संख्या में जांच करेंगे और संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करेंगें। इससे वायरस को रोकने में हमें मदद मिलेगी। इसलिए मुझे पता है कि मई में हमें क्या करना है और मुझे पता है कि वायरस से निपटने में हमें समय लगेगा।'

उन्होंने कहा, 'मैं खुश हूं कि सितम्बर तक चीजें काफी हद तक सामान्य हो जांएगी। इसलिए अब सवाल यह है कि इन बीच के महीनों में क्या होगा? जून, जुलाई अगस्त.... हम कितनी तेजी ये यह कर सकते हैं? यह एक बड़ा रहस्य है।' मेयर ने इस बात पर जोर दिया कि कोरोना वायरस के खिलाफ शहर की लड़ाई में मई का महीना 'निर्णायक' साबित होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन कर लगातार अनुशासन भी दिखाना होगा ताकि इस संकट से जल्द से जल्द निपटा जाए।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा