नाइजीरिया के रिफाइनरी में जोरदार धमाका, कम से कम 100 लोगों की मौत, कई शवों की पहचान मुश्किल

By भाषा | Published: April 25, 2022 07:19 AM2022-04-25T07:19:47+5:302022-04-25T07:22:37+5:30

नाइजीरिया में रिफाइनरी में धमाके के पीछे दो संदिग्धों का हाथ माना जा रहा है। इन दोनों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी है। इस बीच शवों को सामूहिक रूप से दफनाने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि कई शवों की पहचान मुश्किल है।

Massive explosion in Nigeria's refinery, at least 100 people killed | नाइजीरिया के रिफाइनरी में जोरदार धमाका, कम से कम 100 लोगों की मौत, कई शवों की पहचान मुश्किल

नाइजीरिया के रिफाइनरी में धमाका (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अबुजा: नाइजीरिया के दक्षिण पूर्व में एक रिफाइनरी में हुए विस्फोट में कम से कम 100 लोगों के मारे जाने की आशंका है और घटना स्थल पर शवों की तलाश करने के साथ-साथ उन दो लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है जिन्हें धमाके का संदिग्ध माना जा रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य के अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि इमो राज्य के ओहाजी-इग्बेमा स्थानीय सरकार इलाके में शुक्रवार रात को हुए विस्फोट से दो ईंधन भंडारण क्षेत्रों में भी आग लग गई थी जिनमें 100 से अधिक लोग काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दर्जनों कामगार आग की चपेट में आ गए जबकि कई ने जंगल के इलाके में भागकर बचने की कोशिश की।

इमो के पेट्रोलियम संसाधन आयुक्त गुडलक ओपियाह ने बताया, ‘‘इस आपदा में मरने वालों की संख्या ‘‘100 के भीतर’ है। उन्होंने बताया, ‘‘कई लोग जलने के बाद झाड़ियों में भागे और उनकी मौत हो गई।’’ इमो के राज्य सूचना आयुक्त डेक्लान इमेलुम्बा ने कहा, ‘‘अबतक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन दो दोषी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।’’

हालांकि, उन्होंने संदिग्धों की पहचान जाहिर नहीं की। उन्होंने बताया कि धमाके में मारे गए लोगों को सामूहिक रूप से दफनाने की योजना बनाई जा रही है और उनमें से कई की पहचान नहीं की जा सकती। 

Web Title: Massive explosion in Nigeria's refinery, at least 100 people killed

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे