गैस पाइप में विस्फोट के बाद मलबे में दबे कई लोग
By भाषा | Published: June 13, 2021 09:54 AM2021-06-13T09:54:00+5:302021-06-13T09:54:00+5:30
(के जे एम वर्मा)
बीजिंग, 13 जून मध्य चीन के हुबेई प्रांत के शियान शहर में रविवार सुबह गैस पाइप फटने के बाद कई लोग मलबे में दब गए हैं। आधिकारिक मीडिया के मुताबिक कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।
यह विस्फोट झांगवान जिले के एक स्थानीय समुदायिक इलाके में सुबह करीब छह बजकर 30 मिनट पर हुआ।
सरकारी चैनल ‘सीजीटीएन-टीवी’ ने खबर दी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर प्रसारित तस्वीरों और वीडियो फुटेज में कई घर जमींदोज दिखे और बड़े पैमाने पर मलबा हटाया जा रहा नजर आ रहा है।
खबरों के मुताबिक जिले में एक बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।