लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका आतंकवादी हमले में मारे गये लोगों में कई अमेरिकी नागरिक: पोम्पिओ

By भाषा | Updated: April 21, 2019 23:29 IST

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर गलती की और कहा कि श्रीलंका में हुए विस्फोटों में ‘‘13.8 करोड़ लोगों की मौत’’ हो गयी।विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि श्रीलंका में मारे गए 207 लोगों में तीन भारतीय भी हैं।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि श्रीलंका में रविवार को होटलों और गिरजाघरों में हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों में मारे गये लोगों में कई अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘अभी हमले के बारे में कई जानकारियां सामने आ ही रही हैं लेकिन हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि मरने वाले लोगों में कई अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी दूतावास हमले से पीड़ित सभी अमेरिकी नागरिकों तथा उनके परिजनों को हर तरह की सहायता मुहैया कराने के लिये अथक प्रयास कर रहा है।’’ उल्लेखनीय है कि इन श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों में 200 से अधिक लोग मारे गये हैं तथा 450 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 

अक्सर अपनी गड़बड़ियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर गलती की और कहा कि श्रीलंका में हुए विस्फोटों में ‘‘13.8 करोड़ लोगों की मौत’’ हो गयी। श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए विभिन्न विस्फोटों में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी और 450 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

श्रीलंका में लिट्टे के साथ गृह युद्ध के समाप्त होने के करीब एक दशक बाद यह भीषण हमला हुआ है। ट्रंप ने ट्वीट कर श्रीलंका के लोगों के साथ संवेदना जतायी और कहा कि अमेरिका उन्हें मदद देने के लिए तैयार है। उन्होंने तीन चर्चों और तीन होटलों में हुए विस्फोटों में 138 लोगों की मौत होने के बदले गलती से 13.8 करोड़ लोग लिख दिया।

टॅग्स :श्री लंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा