लाइव न्यूज़ :

मालदीव में मोहम्मद मुइज्जू की पार्टी को मिला बहुमत, 93 सदस्यीय संसद में 60 से अधिक सीटें हासिल कीं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 22, 2024 09:56 IST

मोहम्मद मुइज्जू अपने इंडिया आउट अभियान के दम पर सत्ता में आए थे। उनकी सरकार देश की इंडिया फर्स्ट नीति से दूर जा रही है और इसका चीन की ओर झुकाव ज्यादा है। रविवार को कुल 93 निर्वाचन क्षेत्रों में सांसद चुने जाने के लिए मतदान हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पार्टी पीपुल्स नेशनल कांग्रेस को मिला बहुमत93 सदस्यीय संसद में 60 से अधिक सीटें हासिल कींमोहम्मद मुइज्जू अपने इंडिया आउट अभियान के दम पर सत्ता में आए थे

नई दिल्ली: पिछले साल मालदीव के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से अपनी पहली और सबसे कठिन परीक्षा में मोहम्मद मुइज्जू सफल हुए। मालदीव में रविवार को हुए संसदीय चुनाव में मुइज्जू की पार्टी पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) को बहुमत मिला है। इस परिणाम को भारत के लिए एक झटके के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि मोहम्मद मुइज्जू का झुकाव चीन की तरफ माना जाता है। 

मोहम्मद मुइज्जू अपने इंडिया आउट अभियान के दम पर सत्ता में आए थे। उनकी सरकार देश की इंडिया फर्स्ट नीति से दूर जा रही है और इसका चीन की ओर झुकाव ज्यादा है। रविवार को कुल 93 निर्वाचन क्षेत्रों में सांसद चुने जाने के लिए मतदान हुआ। 

मालदीव की मीडिया के अनुसार 93 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल छह पार्टियों से 368 उम्मीदवार चुनाव मैदान थे और ल 2,84,663 लोग मतदान के लिए पात्र थे। बताया गया कि मुइज्जू के नेतृत्व वाली पीएनसी ने 93 सदस्यीय पीपुल्स मजलिस में 60 से अधिक सीट हासिल कर ली हैं। 

मोहम्मद मुइज्जू ने सत्ता में आते ही वहां मौजूद भारतीय सैन्यकर्मियों की एक छोटी सी टुकड़ी को बाहर जाने का आदेश दिया था। इसे लेकर काफी विवाद हुआ और दो समूहों में इन सैन्यकर्मियों की वापसी हुई। मालदीव हिंद महासागर में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण जगह पर स्थित है। मुइज्जू ने चीन समर्थक रुख अपनाया और देश के एक द्वीप पर तैनात भारतीय सैनिकों को हटाने का काम किया। अब वह मालदीव की सत्ता पर पूरी तरह से काबिज हैं। ये भारत के लिए चिंता की बात हो सकती है क्योंकि इस नतीजे के बाद मालदीव में चीन की दखल बढ़ना तय माना जा रहा है।

मालदीव के कुछ मंत्रियों की भारत विरोधी टिप्पड़ी भी पिछले दिनों चर्चा में रही थी। पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव के कुछ नेताओं की अभद्र भारत विरोधी टिप्पड़ियों के कारण दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था।  

टॅग्स :मालदीवभारतचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!