लाइव न्यूज़ :

मलेशिया में राजमहल के 7 कर्मी कोरोना वायरस संक्रमित, राजा, रानी का खुद को अलग रखने का फैसला

By भाषा | Updated: March 26, 2020 15:08 IST

मलेशिया में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी हैं और कुल 1,796 लोग इससे संक्रमित हैं। देश में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहल ने गुरुवार को बताया कि सात कर्मियों को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।स्वास्थ्य प्राधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह संक्रमण किस स्रोत से फैला है।

कुआलालम्पुर:मलेशिया के राजा के महल के सात कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह और उनकी पत्नी तुंकु अजीजा अमीना मैमुना इस्कंदरिया ने स्वयं को पृथक रखने का फैसला किया है।महल ने गुरुवार को बताया कि सात कर्मियों को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया और स्वास्थ्य प्राधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह संक्रमण किस स्रोत से फैला है। उसने बताया कि देश के राजा सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह और रानी की भी जांच की गई है और दोनों संक्रमित नहीं पाए गए हैं।महल ने बताया कि शाही दंपत्ति ने बुधवार से स्वयं को पृथक रखने का फैसला किया है। महल को संक्रमण मुक्त किया जाएगा। मलेशिया में इस संक्रमण से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी हैं और कुल 1,796 लोग इससे संक्रमित हैं। देश में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है।

टॅग्स :मलेशियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं?, भारत और मलेशिया के बीच 11 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, वीडियो

विश्वPM Modi in Malaysia: अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार..., मलेशिया और भारत का संयुक्त बयान जारी; जानें पीएम मोदी और PM इब्राहिम की बातचीत के बारे में

विश्व'भारत जल्द ही मलेशिया में नया दूतावास खोलेगा': कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

क्रिकेटU19 Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को 315 रनों से रौंदा, दीपेश देवेंद्रन ने झटके 5 विकेट, विरोधी टीम 93 रनों पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल