लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के दो और शहरों ने कोलम्बस के नाम से छुड़ाया पीछा, जानिए क्या है वजह

By रजनीश | Updated: April 24, 2019 19:57 IST

दोनों राज्यों के विधायकों ने पिछले सप्ताह बिल पारित किया जो कोलंबस दिवस को स्वदेशी पीपुल्स डे में बदल देगा। बिल को राज्यपालों के हस्ताक्षरों का इंतजार है।

Open in App

वर्मोंट और मेन जल्दी ही ऐसे शहर की लिस्ट में होंगे जहां अक्टूबर होलीडे का नाम बदले जाने की प्रक्रिया शुरू है। वहां अक्टूबर में मनाए जाने वाले कोलंबस हॉलीडे का नाम बदलकर स्वदेशी पीपल्स डे रखे जाने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि यह नाम ऐसे लोगों के लिए बदला जा रहा है जो अमेरिका के खोजकर्ता कोलंबस के आने से बहुत पहले से वहां रह रहे थे। 

दोनों राज्यों के विधायकों ने पिछले सप्ताह बिल पारित किया जो कोलंबस दिवस को स्वदेशी पीपुल्स डे में बदल देगा। बिल को राज्यपालों के हस्ताक्षरों का इंतजार है। मुख्य एडवोकेसी डायरेक्टर के ACLU ने राज्य के प्रयासों की सराहना की।

ओमी अमरसिंघम ने बिल पारित होने के बाद बांगोर डेली न्यूज को बताया, यह एक ऐसे आदमी के लिए मनाए जाने वाले जश्न को रोकने का समय है जो सैकड़ों लोगों के लिए मौत और बीमारी लाया। यह समय ऐसे लोगों को सम्मानित करने का है जो यहां लंबे समय से रह रहे हैं।

कोलंबस को सम्मानित करने से ऐसे अत्याचारों की अनदेखी होती है जो कोलंबस और अन्य खोजकर्ताओं ने अमेरिका पहुंचने पर किए थे। कई अन्य लोगों का यह भी कहना है कि कोलंबस न तो यूरोपीय था और न ही अमेरिका की खोज करने वाला पहला व्यक्ति था। उनका कहना है कि कोलंबस से पहले कई इतिहासकार वहां पहुंच चुके थे।

वर्मोंट में बिल पेश करने वाले रेप डेबी इंग्राम ने कहा कि यह सही कदम है। कम से कम हम स्वीकार करते हैं कि हमारे मूल अमेरिकी भाइयों और बहनों पर कई अत्याचार हुए हैं।

वर्मोंट के बिल में कहा गया है कि वर्मोंट के मूल निवासी अबेंकी लोग थे जिनकी जमीन पर वर्मोंट को बसाया गया। यह छुट्टी वार्मोंट के ट्राइब्स लोगों में सांस्कृतिक विकास में मदद करेगी। लेकिन राज्य के लिए बिल एक औपचारिकता है। वरमोंट पिछले तीन साल से स्वदेशी पीपल्स डे मना रहा है।समाचार नेटवर्क के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में न्यू मैक्सिको ने स्वदेशी पीपुल्स डे की छुट्टी मनाई थी। अलास्का, ओरेगन, मिनेसोटा और हवाई ने इस साल से पहले ही कोलंबस दिवस से दूरी बना लिया था।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा