लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान नेशनल असेंबली में सामान्य सीट से जीतने वाले पहले हिंदू बने महेश मलानी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 27, 2018 19:42 IST

महेश कुमार मलानी को एक लाख छह हजार 630 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस के अरबाब जकाउल्ला को 87 हजार 251 वोट मिले। 

Open in App

इस्लामाबाद , 27 जुलाई (भाषा)पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के महेश कुमार मलानी पहले हिंदू उम्मीदवार हैं जिन्होंने नेशनल असेम्बली सीट पर जीत हासिल की है। देश में गैर हिंदुओं को 16 वर्ष पहले आम चुनावों में वोट डालने और चुनाव लड़ने का अधिकार मिला था , जिसके बाद मलानी पहले हिंदू हैं जिन्होंने जीत हासिल की है। 

अभी तक इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को 115 सीटों पर जीत मिल चुकी है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) को 63 सीटों पर और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को 43 सीटों पर जीत मिल चुकी है। 

डॉन अखबार ने खबर दी है कि मलानी ने दक्षिणी सिंध प्रांत के थारपरकर द्वितीय सीट से चुनाव लड़ा और 14 उम्मीदवारों को हराकर जीत हासिल की। 

उन्हें एक लाख छह हजार 630 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस के अरबाब जकाउल्ला को 87 हजार 251 वोट मिले। 

मलानी पाकिस्तानी हिंदू राजस्थानी पुष्करना ब्राह्मण हैं जो 2003 से 2008 तक एक आरक्षित सीट पर संसद सदस्य थे। उन्हें पीपीपी ने नामित किया था। 

वह सिंध विधानसभा में खाद्य पर बनी स्थायी समिति के अध्यक्ष थे। इसके अलावा पिछली सरकार के कार्यकाल में विभिन्न स्थायी समितियों के सदस्य थे। 

मलानी 2013 में सिंध विधानसभा के थारपारकर तृतीय सीट पर जीत हासिल कर प्रांतीय विधानसभा के पहले गैर मुस्लिम सदस्य बने। 

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 342 सदस्य होते हैं जिनमें से 272 को सीधे तौर पर चुना जाता है जबकि शेष 60 सीटें महिलाओं और 10 सीटें धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं।

आम चुनावों में पांच फीसदी से ज्यादा वोट पाने वाली पार्टियां इन आरक्षित सीटों पर समानुपातिक प्रतिनिधित्व के हिसाब से अपने प्रतिनिधि भेज सकती हैं।

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 342 सदस्य होते हैं जिनमें से 272 को सीधे तौर पर चुना जाता है जबकि शेष 60 सीटें महिलाओं और 10 सीटें धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं।

आम चुनावों में पांच फीसदी से ज्यादा वोट पाने वाली पार्टियां इन आरक्षित सीटों पर समानुपातिक प्रतिनिधित्व के हिसाब से अपने प्रतिनिधि भेज सकती हैं।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे। यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :पाकिस्तान चुनावपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?